ChatGPT को अपना Personal AI Assistant बनाएं! 🔥 Custom Instructions से | FINAL EP 15
Publicado no IA Dots ·
AI SignalAssistente pessoaldot-ai_assistantsdot-artificial_intelligenceHindiidioma-hiyt-tS7ve82GhiE
Vídeo em Hindi, publicado pelo canal KnowHow Studio. 40M • VIEWS.
इस सामग्री के बारे में: नीचे दिया गया सारांश, मुख्य बिंदु और विषय वीडियो की ट्रांसक्रिप्ट से स्वचालित रूप से तैयार किए गए हैं। वे वीडियो में प्रस्तुत सामग्री, राय, दावों और भविष्यवाणियों को दर्शाते हैं और IA Dots की ओर से किसी समर्थन, सत्यापन या तथ्य-जांच का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।
वीडियो सारांश
वीडियो बताता है कि कस्टम निर्देशों के माध्यम से चैटजीपीटी को व्यक्तिगत सहायक के रूप में कैसे कॉन्फ़िगर और उपयोग किया जाए, जिससे हर नई बातचीत में प्राथमिकताओं को दोहराने से बचा जा सके।
मुख्य बिंदु
- कस्टम निर्देशों का उपयोग चैटजीपीटी को प्राथमिकताओं को याद रखने की अनुमति देता है, जिससे प्रत्येक नई बातचीत में बुनियादी निर्देशों को दोहराने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।
- निर्देशों का सेटअप चार स्तंभों पर आधारित है: समझ का स्तर, मुख्य उद्देश्य, पसंदीदा भाषा और प्रतिक्रिया प्रारूप।
- वीडियो अध्ययन, अनुसंधान और सामग्री निर्माण जैसे विभिन्न संदर्भों के लिए सहायक के अनुकूलन को संबोधित करता है, जिसमें ए.आई. को विशिष्ट भूमिकाएं सौंपी जाती हैं।
- एक ही कमांड में पूरा काम मांगने के बजाय बड़े प्रोजेक्ट्स को छोटे चरणों में विभाजित करने की सिफारिश की जाती है — जैसे विचार, अनुसंधान, संरचना और ड्राफ्ट।
- वीडियो परिणामों की समीक्षा करने, तथ्यों को सत्यापित करने और पासवर्ड या बैंक विवरण जैसी गोपनीय जानकारी कभी भी साझा न करने के महत्व पर प्रकाश डालता है।
- ए.आई. डेटा को व्यवस्थित करने और प्रक्रियाओं में तेजी लाने के लिए एक उपकरण के रूप में कार्य करता है, लेकिन निर्णयों और जानकारी के सत्यापन की अंतिम जिम्मेदारी उपयोगकर्ता के पास रहती है।
विषय
चैटजीपीटीपर्सनल असिस्टेंटकस्टम निर्देशउत्पादकतासामग्री निर्माणडेटा सुरक्षाप्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग
वीडियो का ट्रांसक्रिप्ट
उपलब्ध कैप्शन का पाठ; इसमें त्रुटियाँ हो सकती हैं।
सोचिए आप रोज सुबह अपने ऑफिस जाते हैं और आपको अपनी सेक्रेटरी को हर बार फिर से याद दिलाना पड़ता है कि आप कौन हैं, आप क्या काम करते हैं और आपको चीजें कैसे समझनी पसंद है। हर सुबह वही पुरानी बातें। चैट जीपीटी के साथ भी हम अक्सर यही करते हैं। हर नई चैट के साथ हम वही निर्देश दोहराते हैं। सरल हिंदी का इस्तेमाल करो। जवाब छोटा रखो या स्टूडेंट की तरह समझाओ। बार-बार एक ही जानकारी देना काम को धीमा कर देता है। क्या यह मुमकिन है कि आपके टाइप करने से पहले ही एआई को पता हो कि आप किस तरह का नतीजा चाहते हैं? पर्सनल एआई असिस्टेंट असल में चैट जीपीटी को आपकी खास जरूरतों और पसंद के हिसाब से ढालने की एक तकनीक है। इससे आप एआई को वह जरूरी बैकग्राउंड दे देते हैं जो उसे आपका काम समझने के लिए चाहिए। [नाक से की जाने वाली आवाज़] इस पूरे क्रैश कोर्स में आपने जो भी सीखा है उसे अपनी असल लाइफ में लागू करने का यह आखिरी और सबसे जरूरी कदम है। चैट जीपीटी को आपका परमानेंट कॉन्टेक्स्ट देने के लिए हम कस्टम इंस्ट्रक्शंस का इस्तेमाल करते हैं। यह वह जगह हैं जहां आप अपनी पसंद को हमेशा के लिए दर्ज कर सकते हैं। एक मजबूत सेटअप के लिए चार पिलर्स की जरूरत है। आपकी समझ का स्तर, मुख्य उद्देश्य, पसंदीदा भाषा और जवाब का तरीका। उदाहरण के लिए लेवल बिगिनर, काम कंटेंट क्रिएशन, भाषा हिंदी और जवाब स्टेप बाय स्टेप। अब एआई को पता है कि उसे आपसे कैसे बात करनी है। आपको हर नई चैट में अपनी यह बुनियादी पसंद दोबारा लिखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। याद रखें कि यह इंस्ट्रक्शंस एक बेस तैयार करते हैं। लेकिन किसी बहुत ही पेचीदा काम के लिए आपको अब भी अलग से विस्तार में जानकारी देनी होगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक ही तरह के निर्देश हर काम के लिए फिट नहीं बैठते। आपकी जरूरत काम के हिसाब से बदलती रहती है। जब आप कुछ नया पढ़ रहे हो तो स्टडी मोड का इस्तेमाल करें। यहां आप एआई को एक टीचर की तरह निर्देश देते हैं जो पहले कांसेप्ट समझाएं और फिर आपकी समझ परखने के लिए आपसे सवाल पूछे। वहीं रिसर्च के दौरान आपकी प्राथमिकता बदल जाती है। तब आप एआई से ऐसी जानकारी को साफ तौर पर मार्क करने के लिए कहिए जिस पर पूरी तरह भरोसा ना किया जा सके ताकि आप तथ्यों और राय के बीच का फर्क समझ सकें। और अगर आप कंटेंट बना रहे हैं तो आपका पूरा ध्यान ऑडियंस के हुक और वीडियो के स्ट्रक्चर पर होगा। यहां आप एक ही एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन उसे अलग-अलग भूमिकाओं में कंफिगर करके आप हर काम को और ज्यादा सटीकता से पूरा कर पाते हैं। अब इन अलग-अलग कामों को व्यवस्थित करने के लिए हम इस ढांचे का इस्तेमाल करते हैं। रोल, कॉन्टेक्स्ट, टास्क, रूल्स, आउटपुट और वेरिफिकेशन। यह ढांचा आपके हर प्र्प्ट को ज्यादा प्रभावी बनाता है। एक बड़ी गलती जो अक्सर लोग करते हैं वो है एक ही प्र्प्ट में पूरा प्रोजेक्ट खत्म करने की कोशिश करना। जैसे मेरे लिए पूरा YouTube वीडियो लिख दो। बेहतर तरीका यह है कि आप काम को छोटे हिस्सों में बांट लें। पहले सिर्फ आइडियाज मांगे फिर उस पर रिसर्च करें। फिर आउटलाइन बनाएं और अंत में ड्राफ्ट तैयार करें। काम के दौरान यह कभी ना भूलें कि एआई गलतियां कर सकता है। वह कभी-कभी पुराने डाटा या मनगढ़न तथ्यों को भी सच की तरह पेश कर देता है। इसलिए जरूरी डाटा को हमेशा खुद चेक करें। साथ ही अपनी सुरक्षा का भी ख्याल रखें। पासवर्ड्स या बैंकिंग डिटेल्स जैसी अपनी निजी जानकारी कभी भी एआई के साथ साझा ना करें। क्योंकि एआई की अपनी सीमाएं हैं। इसलिए फाइनल रिजल्ट की क्वालिटी इस बात पर निर्भर करेगी कि आप उसके काम को कितनी बार रिव्यू और बेहतर करते हैं। एआई का काम है डाटा को ऑर्गेनाइज करना। नए आइडियाज के ड्राफ्ट बनाना और पैटर्न को पहचानना। यह आपकी स्पीड बढ़ाने का जरिया है। लेकिन आखिरी फैसला लेना, अपना अनुभव जोड़ना और जानकारी की सच्चाई को परखना यह हमेशा आपकी जिम्मेदारी रहेगी। आपने इस सफर की शुरुआत बेसिक प्र्प सीखने से की थी। फिर आपने रिसर्च, कंटेंट क्रिएशन और वर्क फ्लो को समझा और आज आपने अपना पर्सनल असिस्टेंट सेटअप करना सीख लिया है। जाते-जाते एक बात हमेशा याद रखिएगा। एआई को अपनी सोचने की क्षमता का रिप्लेसमेंट मत बनाइए। इसका इस्तेमाल एक ऐसे साथी की तरह करें जो आपकी सोच को और ज्यादा गहराई देने में मदद करें। अब आपके पास एi के साथ काम करने की एक मजबूत फाउंडेशन है। मुबारक हो। आपने यह कोर्स पूरा कर लिया है। सीखते रहिए और स्मार्ट तरीके से काम करते रहिए।
Assistir ao vídeo original no YouTube
Assuntos: Assistente pessoal. Publicado no YouTube em 2026-09-09.
Seleção automática por assunto e idioma. O vídeo pertence ao canal de origem.