AI को अपना Personal Assistant बना दो! | ChatGPT से ये 5 काम जरूर करवाओ | Ai 2026
Publicado em
Vídeo em Hindi, publicado pelo canal Tech With Maaz.
इस सामग्री के बारे में: नीचे दिया गया सारांश, मुख्य बिंदु और विषय वीडियो की ट्रांसक्रिप्ट से स्वचालित रूप से तैयार किए गए हैं। वे वीडियो में प्रस्तुत सामग्री, राय, दावों और भविष्यवाणियों को दर्शाते हैं और IA Dots की ओर से किसी समर्थन, सत्यापन या तथ्य-जांच का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।
वीडियो सारांश
वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, विशेष रूप से चैटजीपीटी जैसे टूल का उपयोग दिन की योजना बनाने, शेड्यूल बनाने, ईमेल लिखने और कार्यों को व्यवस्थित करने के लिए पर्सनल असिस्टेंट के रूप में करने के तरीके पर मार्गदर्शन प्रदान करता है।
मुख्य बिंदु
- दैनिक कार्यों को व्यवस्थित करने और प्राथमिकता देने के लिए चैटजीपीटी का उपयोग पर्सनल असिस्टेंट के रूप में करना।
- वर्चुअल असिस्टेंट को समय और उपलब्धता की जानकारी देकर दैनिक योजनाएं और अध्ययन शेड्यूल बनाना।
- संचार के उद्देश्य की जानकारी देकर ईमेल और पेशेवर संदेश तैयार करने का अनुरोध करना।
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से जटिल योजनाएं बनाना, जैसे परीक्षा शेड्यूल या यूट्यूब सामग्री के विचार।
- अधिक सटीक प्रतिक्रियाएं प्राप्त करने के लिए AI की भूमिका, वांछित कार्य और विशिष्ट आवश्यकताओं को परिभाषित करने की तकनीक को लागू करना।
विषय
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसपर्सनल असिस्टेंटउत्पादकतादैनिक योजनाअध्ययनकार्य संगठन
वीडियो का ट्रांसक्रिप्ट
उपलब्ध कैप्शन का पाठ; इसमें त्रुटियाँ हो सकती हैं।
तो दोस्तों सोचिए अगर आपका फोन सिर्फ फोन ना होकर आपका पर्सनल असिस्टेंट बन जाए। जी हां दोस्तों जो आपके लिए दिन का पूरा प्लान बनाएं, पढ़ाई का टाइम टेबल बनाएं, ईमेल लिखें, जरूरी काम याद दिलाएं और किसी भी काम में आपकी मदद करें। तो दोस्तों सबसे अच्छी बात इसके लिए आपको किसी इंसान को पैसे देने की जरूरत नहीं है। जी हां दोस्तों आज मैं आपको दिखाऊंगा कि एI को अपना पर्सनल असिस्टेंट कैसे बना सकते हैं और वीडियो को अंत में एक ऐसा तरीका भी बताऊंगा जिससे एआई से काम करवाना और भी आसान हो जाएगा। तो दोस्तों वीडियो को आखिरी तक जरूर देखिएगा क्योंकि आखिरी वाला तरीका आपके लिए बहुत ही ज्यादा हेल्पफुल हो सकता है। तो दोस्तों चलिए फटाफट करते हैं वीडियो को स्टार्ट। नंबर वन सबसे पहले एआई को अपना असिस्टेंट बनाइए। इसके लिए आप चैट जीपीटी जैसे एआई को खोल सकते हैं। अब सिर्फ कोई सवाल पूछने के बजाय एआई को अपना असिस्टेंट की तरह इस्तेमाल करना है। उदाहरण के लिए आप एआई को लिख सकते हैं। आज मेरे पांच जरूरी काम हैं। इन्हें प्रायोरिटी के हिसाब से अरेंज करो और मेरे लिए पूरा दिन का प्लान करो। अब एआई आपके काम को देखकर बता सकता है कि कौन सा काम पहले करना चाहिए और कौन सा बाद में। मतलब आपको हर चीज खुद सोचने की जरूरत नहीं। दूसरा एआई से अपना डेली प्लानर बनाइए। जी हां दोस्तों मान लीजिए आपको पढ़ाई, YouTube और दूसरे भी काम करने हैं तो एआई को अपनी सारी जानकारी दे दीजिए। जैसा कि आप स्क्रीन पर देख सकते हैं। इधर मैं प्र्ट लिखा हूं। मैं सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक अवेलेबल हूं। मुझे 3 घंटे पढ़ाई, 2 घंटे YouTube और बाकी जरूरी काम करने में मेरा शेड्यूल बनाओ। एआई आपके लिए एक सिंपल टाइम टेबल बना देगा। और अगर आपको कोई काम समझ नहीं आ रहा है तो एआई से आप पूछ सकते हैं। इस काम के छोटे-छोटे स्टेप में समझाओ। इससे बड़ा काम भी आसान लगने लगता है। तो दोस्तों नंबर तीन पर आता है एआई से ईमेल और मैसेज लिखवाइए। अब मान लीजिए आपको किसी टीचर, क्लाइंट या कंपनी को प्रोफेशनल मैसेज भेजना है। लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि क्या लिखें। बस एआई को बताइए कि आपको क्या कहना है। जैसे स्क्रीन पर आप देख सकते हैं। मेरे टीचर को एक पॉलिट मैसेज लिखो जिसमें मैं उनसे असाइनमेंट की डेडलाइन बढ़ाने के लिए रिक्वेस्ट कर रहा हूं। एआई आपके लिए पूरा मैसेज तैयार कर देगा। आप उसे पढ़कर थोड़ा एडिट कर सकते हैं और सीधे भेज सकते हैं। नंबर चार एआई से किसी भी चीज की प्लानिंग करवाइए। जी हां दोस्तों, एआई को सिर्फ सवाल के जवाब देने वाला टूल मत समझिए। इसे प्लानिंग के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे आपको एग्जाम की तैयारी करनी है। तो दोस्तों, आप लिख सकते हैं मेरे पांच सब्जेक्ट हैं और मेरे पास 15 दिन है। मेरे लिए 15 दिन का सिंपल स्टडी प्लान बनाओ। या फिर आप लिख सकते हैं मुझे YouTube पर एक वीडियो बनाना है। टॉपिक से लेकर स्क्रिप्ट, टाइटल और थंबनेल आईडिया तक पूरा प्लान बनाओ। मतलब एक ही जगह आपको प्लानिंग, आइडियाज और एग्जीक्यूशन में मदद मिल सकती है। तो दोस्तों, अब लास्ट वाली की बात करते हैं। नंबर पांच। अब सबसे काम की ट्रिक। अब यहां एक छोटी सी गलती ज्यादातर लोग करते हैं। वह सिर्फ एआई को इतना लिखते हैं। मेरा काम कर दो। लेकिन इससे अच्छा तरीका है एआई को रोल प्लस काम प्लस आपकी जरूरत साफ-साफ बताएं। उदाहरण के लिए तुम मेरे पर्सनल असिस्टेंट हो। मेरा काम आसान करने के लिए मुझे स्टेप बाय स्टेप गाइड करो। जवाब सिंपल हिंदी में दो और जहां पॉसिबल हो वहां प्रैक्टिकल एग्जांपल भी दो। जी हां दोस्तों जब भी आप एआई से कोई काम पूछेंगे उसे आपका कॉन्टेस्ट समझने में आसानी होगी। जी हां दोस्तों अगर आप चाहे तो इसे अपनी जरूरत के हिसाब से बदल सकते हैं। स्टूडेंट है तो बोलिए तुम मेरे स्टडी असिस्टेंट हो। YouTube करते हैं तो बोलिए तुम मेरे YouTube असिस्टेंट हो। और दोस्तों अगर आप जॉब की तैयारी कर रहे हैं तो बोलिए तुम मेरे करियर असिस्टेंट हो। तो दोस्तों देखा आपने एआई को सिर्फ सवाल जवाब के लिए इस्तेमाल करने के बजाय आप इसे अपने पर्सनल असिस्टेंट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां दोस्तों प्लानिंग हो, पढ़ाई हो, राइटिंग हो या कोई नया काम सीखना हो एआई आपका काफी समय बचा सकता है। तो दोस्तों, अगर आपको वीडियो यूज़फुल लगी तो वीडियो को लाइक करें और हमारे चैनल टच विच को सब्सक्राइब कर लें। मिलते हैं अगली वीडियो में तब तक के लिए धन्यवाद।
Assistir ao vídeo original no YouTube
Assuntos: Assistente pessoal. Publicado no YouTube em 2026-09-13.
Seleção automática por assunto e idioma. O vídeo pertence ao canal de origem.
Comentários
Postar um comentário