AI खा जाएगा Websites? ChatGPT ने क्या पकड़ा जो दुनिया डरी? Banks End Game शुरू? Claude

Publicado em

Vídeo em Hindi, publicado pelo canal News Pinch.

इस सामग्री के बारे में: नीचे दिया गया सारांश, मुख्य बिंदु और विषय वीडियो की ट्रांसक्रिप्ट से स्वचालित रूप से तैयार किए गए हैं। वे वीडियो में प्रस्तुत सामग्री, राय, दावों और भविष्यवाणियों को दर्शाते हैं और IA Dots की ओर से किसी समर्थन, सत्यापन या तथ्य-जांच का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।

वीडियो सारांश

वीडियो में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और साइबर हमलों से जुड़ी चिंताओं पर चर्चा की गई है, जहाँ दुनिया भर में वेबसाइट्स और बैंकों के डेटा लीक होने और उन्हें ऑफलाइन करने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

मुख्य बिंदु

  • दुनियाभर में बैंकिंग सिस्टम और सरकारी वेबसाइट्स पर साइबर हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं।
  • अमेरिका, फ्रांस, डेनमार्क और जापान जैसे देशों में संस्थाओं और सरकारों को अपनी वेबसाइट्स ऑफलाइन करनी पड़ी हैं।
  • एआई ने वेबसाइटों की बड़ी कमियां ढूंढ निकाली हैं, जिससे दुनिया की 70% वेबसाइट्स के हैक होने का खतरा है।
  • भारत में एसबीआई (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) के हजारों ग्राहकों का डेटा लीक होने की बात सामने आई है और डेटा डार्क वेब पर मिला है।
  • वर्तमान स्थिति की तुलना कोरोना महामारी के फैलने के समय फैले डर से की जा रही है।

विषय

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंससाइबर हमलाडेटा लीकबैंकिंग सिस्टमसुरक्षाइंटरनेट
वीडियो का ट्रांसक्रिप्ट

उपलब्ध कैप्शन का पाठ; इसमें त्रुटियाँ हो सकती हैं।

एआई को लेकर जो डर बताया जा रहा था उसके सच साबित होने की तरफ क्या हम कदम बढ़ा चुके हैं? भविष्यवाणियां सही साबित होने लगी हैं। सारी चिंताएं जायज सी लगने लगी है। क्या सच में एंड गेम शुरू हो चुका है? हाल ही में जो घटनाएं हो रही हैं उनसे दुनिया का पूरा सिस्टम हिल गया है। बैंकिंग सिस्टम, सरकारी वेबसाइट्स कुछ भी नहीं बच रही है। बैंकों के डाटा लीक होने की खबरें आ रही हैं। अमेरिका, फ्रांस, डेनमार्क जैसे देशों में सरकारें, विश्वविद्यालय, अस्पताल जैसे संस्थान अपनी वेबसाइटों को ऑफलाइन कर रहे हैं। यानी इंटरनेट से हटा दे रहे हैं। जापान के वित्त मंत्रालय से संबंधित वेबसाइट्स यूएस का एचआर प्लेटफार्म बमबू एचआर नीदरलैंड्स के पोर्ट ऑफ रोटर डैम की वेबसाइट विकपीडिया को चलाने वाले विकीडिया फाउंडेशन की वेबसाइट्स को ऑफलाइन करना पड़ा। जापान के प्रधानमंत्री समेत दुनिया के कई लीडर्स ने वेबसाइट से कहा है कि अपनी सिक्योरिटी अपग्रेड कर लो। अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी और यूरोपीय साइबर सिक्योरिटी एजेंसी ने एडवाइज़री जारी कर वेबसाइटों से कहा है कि ठीक कर लो वरना गड़बड़ हो जाएगी। डाटा सेंटर्स के मजबूत ताले यानी सिक्योरिटी पासवर्ड हैक कर लिए जा रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने वेबसाइटों की बहुत बड़ी कमी पकड़ जो ली है और इस कमी से दुनिया की 70% वेबसाइट 70% वेबसाइट्स हैक हो सकती हैं। हर तरफ खौफ का आलम है और दुनिया भर से हैकिंग की खबरें आ रही हैं। ऐसा ही डर भारत भी पहुंच चुका है। देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक है एसबी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के हजारों कस्टमर्स का डाटा लीक हो गया है। डार्क वेब पर अकाउंट डिटेल्स मिली है। एसबीआई ने खुद यह बात मानी है। SBI नहीं अमेरिका के बड़े बैंकों को समझ नहीं आ रहा है कि उनके बैंक खाते ग्राहक चला रहा है कि एआई से वो चल रहे हैं। बहुत कुछ हो रहा है दुनिया में। और अब हालत यह है कि कल को आपका बैंक खाता साफ हो जाए। बैंक सिस्टम हैक हो जाए या किसी बड़ी वित्तीय संस्था पर साइबर हमला हो जाए। ऐसी कई आशंकाएं सामने हैं। कुछ-कुछ वैसे ही हालात हो रहे हैं जब दुनिया भर में कोरोना फैल रहा था और किसी देश को समझ ही नहीं आ रहा था कि करें तो करें क्या? बस डर फैल रहा था। वैसे डर एआई के मामले में फैल रहा है।

Assistir ao vídeo original no YouTube

Assuntos: Assistente pessoal. Publicado no YouTube em 2026-10-25.

Seleção automática por assunto e idioma. O vídeo pertence ao canal de origem.

Comentários

Postagens mais visitadas deste blog

How to build a JARVIS AI Voice Agent for FREE | Full Livekit Tutorial (2026)

How Does AI Actually Work? 🤖 | AI, Machine Learning & Generative AI Explained