Gemini AI has Changed the Game! #chatgpt #claude #geminiai
Publicado em
Vídeo em Hindi, publicado pelo canal Hrishikesh Roy.
इस सामग्री के बारे में: नीचे दिया गया सारांश, मुख्य बिंदु और विषय वीडियो की ट्रांसक्रिप्ट से स्वचालित रूप से तैयार किए गए हैं। वे वीडियो में प्रस्तुत सामग्री, राय, दावों और भविष्यवाणियों को दर्शाते हैं और IA Dots की ओर से किसी समर्थन, सत्यापन या तथ्य-जांच का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।
वीडियो सारांश
गूगल ने जेमिनी डेस्कटॉप ऐप में सात नई फीचर्स जोड़े हैं, जो विंडोज, मैक और मोबाइल पर अलग-अलग तरह से काम करते हैं। वीडियो में इन सातों शक्तियों की भारत में उपलब्धता, मुफ्त या有料 होने की स्थिति और विंडोज पर उनके इस्तेमाल का विश्लेषण किया गया है।
मुख्य बिंदु
- जेमिनी का विंडोज डेस्कटॉप ऐप मुफ्त में उपलब्ध है और इसे Alt + Space शॉर्टकट से खोला जा सकता है।
- टास्क (जेमिनी स्पार्क) और कनेक्टेड फोल्डर जैसी कुछ एडवांस फीचर्स के लिए गूगल एआई प्रो प्लान की आवश्यकता होती है।
- कनेक्टर्स और स्किल्स जैसी विशेषताएं मुफ्त यूजर के लिए भी उपलब्ध हैं, जिससे जीमेल और कस्टम निर्देश सेट करना आसान होता है।
- एंटीग्रेविटी और मैक-विशिष्ट शॉर्टकट अभी मुख्य रूप से मैक ओएस पर काम करते हैं, हालांकि विंडोज के लिए विकल्प मौजूद हैं।
- रिलायंस जियो के कुछ प्लान्स के साथ गूगल एआई प्रो ऑफर सीमित समय के लिए मुफ्त मिल रहा है।
विषय
जेमिनी डेस्कटॉप ऐपटास्क और एआई एजेंटभारत स्कोर कार्डकनेक्टर्स और स्किल्सएंटीग्रेविटी और प्राइवेसी
वीडियो का ट्रांसक्रिप्ट
उपलब्ध कैप्शन का पाठ; इसमें त्रुटियाँ हो सकती हैं।
1 बिलियन से भी ज्यादा। इतने लोग हर महीने ऐप यूज करते हैं। और अब Google ने उसी ऐप को आपके कंप्यूटर पर एक ऐसा सुपर ऐप बना दिया है जो सिर्फ चैट नहीं करता बल्कि आपके लिए पूरे के पूरे टास्क चलाता है। आपके फोल्डर्स की फाइल्स खोल के काम करता है और फोन से बोलो तो कंप्यूटर पर काम शुरू कर देता है। लेकिन YouTube पे इसके जितने वीडियोस आ रहे हैं उनमें ज्यादातर एक Mac और अमेरिका वाला पेड अकाउंट दिखता है। जबकि हम में से ज्यादातर लोगों के पास Windows वाला लैपटॉप है, Android फोन है और फ्री वाला अकाउंट है। तो मैंने इस सुपर ऐप की सातों पावर्स को एक इंडिया वाले फ्री अकाउंट और Windows के हिसाब से चेक किया और रिजल्ट थोड़ा चौंकाने वाला निकला। हुआ यह कि सात में से तीन पावर्स आपको आज ही फ्री में मिलती हैं। एक के लिए ₹1950 महीना लगते हैं और बाकी तीन अभी सिर्फ मैक पे हैं। पर रुको क्योंकि उस पेड वाली पावर को बिना एक्स्ट्रा पैसे के लेने का एक रास्ता भी है। जिसकी आखिरी डेट 29 अक्टूबर है। वो मैं बीच में बताऊंगा। तो वीडियो स्किप मत करना। और हर पावर के साथ आपको एक इंडिया स्कोर कार्ड मिलेगा जो चार सवालों का सीधा जवाब देगा। फर्स्ट फ्री है या नहीं। सेकंड इंडिया में है या नहीं? थर्ड विंडोज पे चलेगी या नहीं? एंड फोर्थ मोबाइल पे है या नहीं? और साथ में स्टेप बाय स्टेप कि उसे यूज़ कैसे करना है। पर उससे पहले मैं हूं ऋषिकेश रॉय। एi टूल्स और ऐप बिल्डिंग को आसान भाषा में हिंदी में YouTube पे लाने वाला एक छोटा सा क्रिएटर। और यह वीडियो किसी ने स्पोंसर नहीं किया है और इसकी हर बात Google के अपने हेल्प पेजेस और मेरे अपने अकाउंट की स्क्रीन से चेक की गई है। तो चलो पहले समझते हैं कि यह सुपर ऐप आखिर है क्या? देखो सुपर ऐप का आईडिया आप पहले से जानते हो। जैसे एक ही ऐप में चैट भी, पेमेंट भी, शॉपिंग भी ताकि आपको 10 अलग-अलग एप्स ना खोलनी पड़े। ठीक वैसे ही Google ने जेमिनाई के डेस्कटॉप ऐप में एक-एक करके सात पावर्स जोड़ी हैं। फर्स्ट डेस्कटॉप पे चैट। सेकंड टास्क्स यानी एआई एजेंट जो आपके लिए काम करता है। थर्ड कंप्यूटर के फोल्डर्स। फोर्थ फोन से कंप्यूटर का रिमोट। फिफ्थ कनेक्टर्स। सिक्स्थ स्किल्स एंड सेवंथ कोडिंग के लिए एंटीग्रेविटी। और यह सब एक दिन में नहीं आया। Mac वाला ऐप अप्रैल में आया Windows वाला 10 सितंबर को। और सबसे बड़ा अपडेट 13th अक्टूबर को यानी पिछले हफ्ते। तो अब एक-एक पावर को खोलते हैं और शुरू करते हैं उससे जो हर किसी को मिलती है। सबसे पहले पावर नंबर वन है जेमिनी का डेस्कटॉप ऐप और उसका ऑल्ट स्पेस वाला शॉर्टकट। हुआ यह कि 10 सितंबर को Google ने Windows 10 और 11 के लिए जेमिनी का अपना ऐप निकाला और यह बिल्कुल फ्री है। इसकी सबसे काम की चीज है AT और स्पेस। आप वर्ड में हो, Excel में हो या कोई वेबसाइट खुली है। बस Alt और स्पेस दबाओ और जेमिनी वहीं ऊपर खुल जाता है बिना कोई टैब बदले। अब इंस्टॉल करने के लिए ब्राउज़र में jे.g डेस्कटॉप खोलो। डाउनलोड पर क्लिक करो। फिर जो सेटअप फाइल आएगी उसे चला के अपने Google अकाउंट से साइन इन कर लो। बस पीसी में कम से कम 8 GB रैम होनी चाहिए। पर एक बात का ध्यान रखना इंटरनेट पे कुछ नकली वेबसाइट्स भी हैं जो खुद को जेमिनी फॉर Windows बोलती हैं। पर वो Google की नहीं है। तो डाउनलोड सिर्फ जेमिनी Google डेस्कटॉप से ही करना। वरना कांड भी हो सकता है। और यह ऐप हिंदी, तमिल, तेलुगु, मराठी जैसी इंडियन लैंग्वेजेज़ में भी चलता है। और डेस्कटॉप वाली चैट आपके फोन के जेमिनी एप में भी दिख जाती है। यानी इंडिया स्कोर कार्ड में। फ्री हां, इंडिया? हां, Windows? हां। और मोबाइल? हां। क्योंकि जेमिनी का ऐप तो पहले से फोन पे है। चार में से चार फुल मार्क्स। अब आती है पावर नंबर टू जो इस पूरे सुपर ऐप का दिल है। टास्क जिसका पुराना नाम था जेमिनाई स्पार्क। तो बात यह है कि चैट में आप सवाल पूछते हो और जेमिनाई जवाब देता है। लेकिन टास्क में आप उसे पूरा काम सौंपते हो और वो खुद प्लान बनाता है। एक-एक स्टेप चलाता है और काम पूरा करके आपको बताता है। इसीलिए 13 अक्टूबर वाले अपडेट में प्र्ट बॉक्स के नीचे एक स्विच आ गया है। एक तरफ चैट और दूसरी तरफ टास्क। और इसका सबसे मजेदार हिस्सा है स्ेड्यूल्ड टास्क। जैसे आप बोल दो कि हर सुबह 8:00 बजे मेरे काम से जुड़ी खबरों का एक छोटा सा डाइजेस्ट बना के दो तो वो रोज अपने आप बन जाएगा। चाहे उस वक्त आपका लैपटॉप बंद ही क्यों ना हो क्योंकि यह Google के क्लाउड पे चलता है। अब मैंने अपने फ्री अकाउंट पे जब लेफ्ट साइड में स्ेड्यूल्ड खोला तो वहां जेमिनाई स्पार्क का पूरा पेज दिख रहा था। डिस्क्राइब अ टास्क वाला बॉक्स भी और न्यूज़ डाइजेस्ट, स्टडी क्विज, मील प्लान जैसे रेडी आइडियाज भी। लेकिन Google के हेल्प पेज के हिसाब से टास्क चलाने के लिए Google AI Pro या अल्ट्रा प्लान चाहिए। उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए और इंडिया में प्रो कीमत है ₹1950 महीना। अब वो रास्ता जो मैंने शुरू में बोला था। अगर आप Jio यूज करते हो तो Jio के ऑफर में Google AI Pro 18 महीने तक बिना एक्स्ट्रा पैसे के मिलता है। बस आपका ₹349 या उससे ऊपर वाला अनलिमिटेड 5G प्लान चलता रहे। और Jio की अपनी टर्म्स में लिखा है कि यह ऑफर 29 अक्टूबर तक वैलिड है। यानी क्लेम करने के लिए अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। हालांकि Jio चाहे तो यह डेट बदल भी सकता है। इसके लिए MyJio ऐप खोलो। ऊपर Google जेमिनी ऑफर वाले बैनर पर टैप करो। अपनी Gmail आईडी से रजिस्टर करो और फिर उसी Google अकाउंट से जेमिनाई खोलो। वहीं स्टूडेंट्स के लिए Google का फ्री वाला ऑफर AI प्लस का है। Pro का नहीं। तो उसमें टास्क नहीं मिलते। तो इंडिया स्कोर कार्ड में फ्री नहीं। यह प्रो वाला है। इंडिया हां, 29 जुलाई से। Windows आधा क्योंकि Google के हिसाब से यह अभी Windows ऐप में नहीं पर Windows के ब्राउज़र में jini.g.com पे चलता है। और मोबाइल हां, चार में से दो और एक आधा। और अब पावर नंबर थ्री जो सुनने में सबसे जादुई है। आपके कंप्यूटर के फोल्डर्स। देखो अपने मैट पे जेमिनाई ऐप में टास्क चुनो तो कनेक्टेड फोल्डर्स में आप अपना कोई फोल्डर जोड़ सकते हो। और फिर जेमिनाई सिर्फ उसी फोल्डर की फाइल्स पढ़ के आपका काम करता है। बाकी कंप्यूटर को वह छूता भी नहीं। जैसे मान लो आपकी दुकान के महीने भर के इनवॉइसेस एक फोल्डर में पड़े हैं। तो आप बोल सकते हो कि इन सब से एक बजट शीट बना दो। यह एग्जांपल Google खुद देता है। और यहां Google ने एक सेफ्टी भी दी है। जब जेमिनाई आपकी फाइल्स पर काम करता है तो वह उनका टेंपरेरी बैकअप भी बनाता है ताकि कुछ गड़बड़ हो तो आप पुरानी फाइल्स वापस ले सको। लेकिन ध्यान से सुनो। यह बैकअप हमेशा नहीं रहता। जैसे ही आप अगला टास्क शुरू करते हो या 24 घंटे बीत जाते हैं, वह डिलीट हो जाता है। इसलिए शुरुआत हमेशा एक टेस्ट फोल्डर से करो। तो इंडिया स्कोर कार्ड में फ्री नहीं यह भी प्रो वाला है। इंडिया आधा क्योंकि Google ने साफ नहीं लिखा। Windows अभी नहीं क्योंकि Google के पेज पे यह सिर्फ Mac OS के लिए है। और मोबाइल नहीं चार में से जीरो और एक आधा। और अगर आप एi की मदद से अपना खुद का ऐप बनाकर Play Store तक ले जाना चाहते हो वो भी बिना कोडिंग के तो इस संडे भी एक लाइव बूट कैंप है जिसमें शुरू से ऐप बनता है और Play Store पर डालने तक का पूरा प्रोसेस करके दिखाया जाता है। लिंक डिस्क्रिप्शन में है। तो अब पावर नंबर फोर फोन से अपने कंप्यूटर को काम देना। हुआ यह कि अगर आपके Mac पे Jini ऐप चल रहा है तो फोन केमिनाई ऐप में टास्क खोलो। प्लस पे टैप करो। कंप्यूटर चुनो और अपना मैक सेलेक्ट कर लो। फिर फोन से बोलो कि डाउनलोड्स फोल्डर साफ कर दो। तो काम आपके मैक पे शुरू हो जाता है। पर यहां एक शर्त है जो बहुत कम लोग बताते हैं। दोनों डिवाइसेस एक ही वाई-फाई पे होने चाहिए या ब्लूटूथ से जुड़े होने चाहिए और मैक पे ऐप खुला होना चाहिए। यानी यह दुनिया में कहीं से भी चलने वाला रिमोट नहीं है बल्कि घर या ऑफिस के अंदर वाला रिमोट है। और कंप्यूटर की जगह अभी सिर्फ मैक चुना जा सकता है। Windows पीसी नहीं। तो इंडिया स्कोर कार्ड में फ्री नहीं इंडिया आधा Windows नहीं और मोबाइल हां क्योंकि फोन ही तो रिमोट है। चार में से एक और एक आधा। अब आते हैं उन पावर्स पे जो आपको आज ही फ्री में मिलती हैं। और पावर नंबर फाइव है कनेक्टर्स। तो कनेक्टर्स का मतलब है कि जेमिनाई आपके दूसरे एप्स से जुड़कर उनका डाटा यूज़ कर सके। जैसे आपकी Gmail, ड्राइव, कैलेंडर या गिट। और Google ने 13 अक्टूबर को बोला कि अब 40 से ज्यादा एप्स जोड़ सकते हो और यह फ्री प्लान पे भी है और Windows वाले ऐप में भी आ रहा है। अब मैंने अपने इंडिया वाले फ्री अकाउंट पे कस्टमाइज खोला। फिर ऊपर कनेक्टर्स पे क्लिक किया तो एक्टिव में Google वर्कस्पेस, जेमिनी Notebook और GitHub दिखे और नीचे Aाना, Hubpot, मेल चिम और सेल्स फोर्स। लेकिन ये लिस्ट यूएस वाली लिस्ट से छोटी है। क्योंकि Google खुद बोलता है कि ज्यादातर कनेक्टेड एप्स अभी यूएस में है। और इंडिया में सिर्फ कुछ चुनिंदा एप्स। तो जो ऐप आपको किसी यूएस वाले वीडियो में दिखे जरूरी नहीं कि वो आपके अकाउंट पे भी हो। इसे जोड़ने के लिए लेफ्ट साइड में कस्टमाइज, ऊपर कनेक्टर्स, जो ऐप चाहिए उसके आगे ऐड और फिर चैट में ऐड का साइन लगा के उस ऐप को बुला लो। जैसे एक फ्रीलांसर बोल सकता है कि मेरी Gmail से इस हफ्ते के सारे क्लाइंट ईमेल्स ढूंढो और बताओ कि किसका रिप्लाई बाकी है। तो इंडिया स्कोर कार्ड में फ्री हां इंडिया आधा क्योंकि कुछ ही एप्स हैं। Windows हां और मोबाइल हां, चार में से तीन और एक आधा। और अब पावर नंबर सिक्स जो मेरे हिसाब से एक फ्री यूजर के लिए इस पूरे सुपर ऐप की सबसे काम की चीज है। स्किल्स। तो बात यह है कि हम सब एआई को रोज वही-वही बातें बार-बार समझाते हैं। मेरी तरह लिखो, हिंदी में लिखो, इतने वर्ड्स में लिखो और स्किल मतलब ऐसी इंस्ट्रक्शंस जो आप एक बार सेव कर दो और फिर जेमिनाई हर बार उन्हें खुद फॉलो करें। यह बिल्कुल वैसा है जैसे किसी नए एंप्लई को पहले दिन एक बार पूरा काम समझा दो। फिर रोज-रोज समझाने की जरूरत ही नहीं पड़ती। और Google के हेल्प पेज पे साफ लिखा है कि स्किल्स के लिए कोई सब्सक्रिप्शन नहीं चाहिए। बस उम्र 18 साल से ज्यादा हो और अकाउंट में कीप एक्टिविटी ऑन हो। अब बनाने के लिए सबसे पहले लेफ्ट साइड में कस्टमाइज खोलो। फिर ऊपर स्किल्स पे क्लिक करो। वहां रेकमेंडेड में कुछ रेडी स्किल्स दिखेंगी। जैसे मैच योर राइटिंग स्टाइल या प्रेप फॉर मीटिंग्स। फिर ऊपर क्रिएट पे क्लिक करो। तो दो रास्ते मिलते हैं। क्रिएट विद जेमिनाई जिसमें जेमिनाई आपसे बात करके खुद स्किल बना देता है या क्रिएट मैनुअली जिसमें नाम, थोड़ा सा डिस्क्रिप्शन और इंस्ट्रक्शंस आप खुद लिखते हो। जैसे कोचिंग पढ़ाने वाले किसी टीचर की स्किल कुछ ऐसी हो सकती है। हर चैप्टर का एक पेज का हिंदी समरी बनाओ। आखिर में पांच एमसीक्यू दो और भाषा क्लास नौ के बच्चे जितनी आसान रखो। फिर जब भी चैट में एट का साइन लगाओगे तो वहां आपकी स्किल्स की लिस्ट आ जाएगी और जेमिनाई सही मौके पर उन्हें अपने आप भी यूज कर लेता है। तो इंडिया स्कोर कार्ड में फ्री हां इंडिया हां क्योंकि मेरे अपने इंडिया वाले अकाउंट पे यह दिख रहा है। Windows आधा क्योंकि यह अपडेट Windows ऐप पे अभी रोल आउट हो रहा है। और मोबाइल हां चार में से तीन और एक आधा। और अगर यह स्कोर कार्ड वाला तरीका आपको काम का लग रहा है तो वीडियो को एक लाइक कर दो ताकि यह उन लोगों तक भी पहुंचे जो विंडोज पे हैं और कंफ्यूज हैं और यहां से जाना मत क्योंकि आखिरी पावर में एक ट्विस्ट है। तो पावर नंबर सेवन जो सिर्फ मैक वालों के लिए है एंटीगravity। देखो एंटीगravity Google का कोडिंग वाला एi एजेंट है जो पहले एक अलग ऐप था। लेकिन अब Mac वाले Jemini ऐप में ऊपर एंटीग्रेविटी का एक बटन आ गया है। उसे दबाओ। अपने ऐप या वेबसाइट का आईडिया बताओ। उसका प्लान अप्रूव करो और वापस चैट पे आ जाओ। काम पूरा होते ही नोटिफिकेशन आ जाएगी। इसी तरह Mac पे दो चीजें और हैं जो Windows पे अभी नहीं है। FN की दबा के बोलो तो जेमिनाई किसी भी विंडो में आपके लिए टाइप कर देता है और दोनों कमांड कीज़ एक साथ दबाओ तो वो आपकी स्क्रीन देख के जवाब देता है। पर ट्विस्ट यह है कि Windows वालों के लिए रास्ता बंद नहीं है। एंटीगravity का अलग ऐप Windows पे आज भी फ्री टायर के साथ चलता है और उसकी पूरी वीडियो मेरे चैनल पर पहले से है। वहीं अगर आपको Windows पे आज ही किसी फोल्डर के अंदर AI से काम करवाना है तो ओपन AI के हिसाब से चैट GPT का डेस्कटॉप ऐप यह Windows पे फ्री प्लान पे भी करता है और क्लाउड का कोवर्क पेड प्लांस पे। यानी इस रेस में Google अभी Mac पे आगे है पर Windows पे पीछे। तो इंडिया स्कोर कार्ड में फ्री आधा क्योंकि Google ने प्लान साफ नहीं बताया। इंडिया आधा क्योंकि सिर्फ इंग्लिश में है। Windows नहीं और मोबाइल नहीं। चार में से जीरो और दो आधे फिलहाल। अब स्कोरबोर्ड से पहले एक छोटी सी पर जरूरी बात प्राइवेसी। तो टास्क और फोल्डर्स तभी चलते हैं जब आपके अकाउंट में कीप एक्टिविटी ऑन हो। और Google का अपना प्राइवेसी पेज बोलता है कि तब आपकी एक्टिविटी उसके एआई को बेहतर बनाने में यूज हो सकती है। और कुछ चैट्स इंसान भी पढ़ते हैं। इसलिए सीधा रूल रखो। आधार, बैंक, पासवर्ड या किसी क्लाइंट का सीक्रेट डाटा वाला फोल्डर जेमिनाई से मत जोड़ो। वरना जब जरूरत पड़ेगी तब पछताओगे। तो अब पूरा स्कोरबोर्ड एक साथ देखो। डेस्कटॉप ऐप चार में से चार, कनेक्टर्स और स्किल्स तीन-तीन, टास्क दो और फोल्डर्स, फोन वाला रिमोट और एंटीग्रेविटी। ये तीनों अभी मैक की तरफ हैं। यानी अगर आप एक फ्री Windows यूजर हो तो आज ही तीन काम करो। फर्स्ट jे. Google डेस्कटॉप से ऐप इंस्टॉल करके ऑल्ट और स्पेस की आदत डालो। सेकंड, कस्टमाइज में जाके अपनी पहली स्किल बनाओ। एंड थर्ड Google वर्कस्पेस वाला कनेक्टर जोड़ के अपनी Gmail और ड्राइव से काम करवाओ। और अगर आप Jio पे हो तो 29 अक्टूबर से पहले वो ऑफर जरूर चेक कर लो क्योंकि टास्क Google AI Pro में ही आते हैं। अब बची Mac वाली पावर्स। तो Google ने खुद लिखा है कि Windows पे और भी चीजें आएंगी और जैसे ही आएंगी मैं उनकी भी वीडियो लेके आऊंगा। तो अब जरा काउंट करो कि इस वीडियो में आपको क्या-क्या मिला। सातों पावर्स, हर एक का इंडिया स्कोर कार्ड, Jio वाला रास्ता और वो तीन काम जो आप आज ही शुरू कर सकते हो। मुझे यकीन है कि अब इस सुपर ऐप को लेके आपकी कंफ्यूजन खत्म हो गई होगी। और अगर आपको जेमिनाई 4 आर्गन के बारे में जानना है जो प्रो वालों को मिला है तो उसकी पूरी वीडियो स्क्रीन पे है। उसे जरूर देखना। साथ ही कमेंट्स में बताओ कि इन सात में से आप सबसे पहले कौन सी पावर ट्राई करोगे। मैं कमेंट्स पढ़ता भी हूं और रिप्लाई भी करता हूं और वो मैं एआई से नहीं करता। दैट्स ऑल गाइस। मिलते हैं अगली वीडियो में।
Assistir ao vídeo original no YouTube
Assuntos: Agentes de IA, Assistente pessoal. Publicado no YouTube em 2026-10-19.
Seleção automática por assunto e idioma. O vídeo pertence ao canal de origem.
Comentários
Postar um comentário