Meta ने Personal Agent Launch कर दिया! Muse AI | Mark Zuckerberg

Publicado em

Vídeo em Hindi, publicado pelo canal Vistaar Digital.

इस सामग्री के बारे में: नीचे दिया गया सारांश, मुख्य बिंदु और विषय वीडियो की ट्रांसक्रिप्ट से स्वचालित रूप से तैयार किए गए हैं। वे वीडियो में प्रस्तुत सामग्री, राय, दावों और भविष्यवाणियों को दर्शाते हैं और IA Dots की ओर से किसी समर्थन, सत्यापन या तथ्य-जांच का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।

वीडियो सारांश

वीडियो मेटा के एक नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजेंट 'Manus' के लॉन्च को प्रस्तुत करता है, जिसे स्वचालित डिजिटल कार्य करने और पर्सनल असिस्टेंट के रूप में कार्य करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, साथ ही यह टूल से जुड़ी गोपनीयता और सुरक्षा के मुद्दों पर भी चर्चा करता है।

मुख्य बिंदु

  • मेटा ने 'Manus' लॉन्च किया है, जिसे केवल प्रश्नों के उत्तर देने के बजाय डिजिटल कार्य करने में सक्षम व्यक्तिगत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजेंट के रूप में वर्णित किया गया है।
  • सहायक यात्रा की योजना बनाने, ईमेल भेजने, फॉर्म भरने और विभिन्न अनुप्रयोगों के साथ बातचीत करने में सहायता कर सकता है, साथ ही उपयोगकर्ता की प्राथमिकताओं को भी याद रख सकता है।
  • Manus का संचालन एक सुरक्षित और समर्पित वर्चुअल मशीन का उपयोग करता है, जहां उपयोगकर्ता नियंत्रण बनाए रखता है कि किन अनुप्रयोगों को एक्सेस प्राप्त होता है।
  • यह तकनीक ईमेल, कैलेंडर, खरीदारी और भुगतान जैसी व्यक्तिगत जानकारी तक पहुंच की आवश्यकता के कारण गोपनीयता पर बहस को जन्म देती है।
  • मेटा उन्नत एन्क्रिप्शन के साथ गोपनीय वर्चुअल मशीन पेश करने और Manus को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चश्मे के साथ एकीकृत करने की योजना बना रहा है, जो व्यक्तिगत सुपरइंटेलिजेंस बनाने के लक्ष्य के साथ संरेखित है।

विषय

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसमेटाManusवर्चुअल एजेंटगोपनीयताप्रौद्योगिकीपर्सनल असिस्टेंटमार्क जुकरबर्ग
वीडियो का ट्रांसक्रिप्ट

उपलब्ध कैप्शन का पाठ; इसमें त्रुटियाँ हो सकती हैं।

अब एआई से सिर्फ यह मत पूछिए कि मुझे क्या करना चाहिए क्योंकि मार्क ज़करबर्ग का नया एआई कह रहा है आप बताइए क्या करना है बाकी मैं कर दूंगा। जी हां, मेटा ने ल्च किया है म्यूस जिसे कंपनी एक पर्सनल एआई एजेंट कह रही है। यानी यह सिर्फ चैट जीपीटी की तरह आपके सवालों का जवाब देने वाला चैट बोर्ड नहीं है बल्कि आपके लिए कई सारे डिजिटल काम खुद करने की कोशिश कर सकता है। जैसे मान लीजिए आपको ट्रैवल प्लान करना है। म्यू सिर्फ आपको डेस्टिनेशंस की लिस्ट नहीं देगा बल्कि आपके लिए प्लानिंग, रिसर्च और बुकिंग जैसे टास्क में भी मदद कर सकता है। इसी तरह यह ईमेल्स भेजने, फॉर्म्स भरने और अलग-अलग एप्स पर काम करने जैसे टास्क हैंडल कर सकता है। और इसकी सबसे खास बात है कि म्यूस आपके प्रेफरेंसेस को याद रख सकता है। यानी आपसे हर बार वही इंफॉर्मेशन वो दोबारा नहीं पूछेगा। मेटा के मुताबिक यह आपकी कन्वर्सेशन से यह समझ सकता है कि आपके लिए क्या इंपॉर्टेंट है और उसी आधार पर यह आपको सजेशन भी दे सकता है। अब सवाल आता है कि यह सब करता कैसे है? देखिए मेटा ने म्यूस के लिए एक अलग सिक्योर वर्चुअल मशीन बनाई है। इसमें एi एजेंट और यूजर का डाटा एक डेडिकेटेड एनवायरमेंट में रहता है। म्यूस को किन एप्स तक एक्सेस देना है? इसका कंट्रोल यूजर के पास रहता है और सेंसिटिव कामों के लिए परमिशन भी मांगी जाती है। लेकिन यहीं से टेक्नोलॉजी का एक बड़ा सवाल भी उठना शुरू होता है जो कि है प्राइवेसी का क्योंकि जितना ज्यादा पावरफुल एआई होगा उतनी ही ज्यादा पर्सनल इंफॉर्मेशन उस तक पहुंची होगी। न्यूज़ ईमेल, कैलेंडर, शॉपिंग, पेमेंट्स और दूसरी सर्विज से जुड़कर काम कर सकता है। ऐसे में सवाल सिर्फ यह नहीं है कि एई क्या काम कर सकता है? बल्कि यह भी है कि एआई को हमारी जिंदगी का कितना हिस्सा हमें सौंपना चाहिए? मेटा का कहना है कि म्यूस को प्राइवेसी और सेफ्टी को भी ध्यान में रखकर बनाया गया है। कंपनी के मुताबिक यूजर यह तय कर सकता है कि म्यूस किन ऐप से कनेक्टेड होगा और उसे कितना एक्सेस मिलेगा। आगे चलकर मेटा कॉन्फिडेंशियल वीएम भी लाने की बात कर रहा है जिसमें डाटा और कन्वर्सेशन को इस तरह इंक्रिप्ट करने की योजना है कि मेटा भी उन्हें एक्सेस ना कर सके। फिलहाल न्यूज़ की शुरुआत यूएस में iOS, Android और MS AI पर हुई है और इसे आगे मेटा के AI ग्लासेस से भी जोड़ा जाएगा। यानी मेटा का लक्ष्य सिर्फ एक चैट बोर्ड बनाना नहीं है बल्कि एक ऐसा पर्सनल एआई असिस्टेंट तैयार करना है जो आपकी डिजिटल लाइफ में लगातार आपके साथ काम करेगा और यही मार्क ज़करबर्ग के बड़े एआई विज़न का हिस्सा है पर्सनल सुपर इंटेलिजेंस यानी आने वाला वक्त ऐसा हो सकता है जहां हम एआई से सिर्फ सवाल नहीं पूछेंगे उसे डायरेक्टली हम अपना काम सौंपेंगे लेकिन असली सवाल यही है क्या हम अपनी जिंदगी के इतने सारे काम एक एI को सौंपने के लिए तैयार हैं आपको यह खबर कैसी लगी और आपका क्या सोचना है न्यूज़ को लेकर हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

Assistir ao vídeo original no YouTube

Assuntos: Muse. Publicado no YouTube em 2026-09-09.

Seleção automática por assunto e idioma. O vídeo pertence ao canal de origem.

Comentários

Postagens mais visitadas deste blog

How to build a JARVIS AI Voice Agent for FREE | Full Livekit Tutorial (2026)

How Does AI Actually Work? 🤖 | AI, Machine Learning & Generative AI Explained