AI Agents Are Robbing Banks? India’s Urgent ‘Crafty Falcon’ Warning Explained

Publicado em

Vídeo em Hindi, publicado pelo canal DoubleCheck By Sanket Upadhyay.

इस सामग्री के बारे में: नीचे दिया गया सारांश, मुख्य बिंदु और विषय वीडियो की ट्रांसक्रिप्ट से स्वचालित रूप से तैयार किए गए हैं। वे वीडियो में प्रस्तुत सामग्री, राय, दावों और भविष्यवाणियों को दर्शाते हैं और IA Dots की ओर से किसी समर्थन, सत्यापन या तथ्य-जांच का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।

वीडियो सारांश

वीडियो में भारत सरकार की एजेंसी cert.in द्वारा जारी की गई चेतावनियों और एआई के दुरुपयोग से बैंकों पर संभावित साइबर हमलों (क्राफ्टी फाल्कन अटैक) के बारे में चर्चा की गई है।

मुख्य बिंदु

  • भारत सरकार की संस्था cert.in और I4C ने हाल ही में बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए एआई एजेंट हमलों (क्राफ्टी फाल्कन) को लेकर चेतावनी जारी की है।
  • एआई और एपीआई (एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) की कमजोरियों का फायदा उठाकर मैलिशियस एजेंट बिना किसी मानवीय सूत्रधार के स्वतंत्र रूप से बैंक खातों और ट्रांजैक्शन सिस्टम को निशाना बना सकते हैं।
  • यह एडवाइजरी सीधे तौर पर व्यक्तिगत बैंक खातों पर हमले के बारे में नहीं है, बल्कि पेमेंट एपीआई और बैंकिंग संस्थानों के सिस्टम के दुरुपयोग से जुड़ी है।
  • ग्राहकों को अपने बैंकों से यह सवाल पूछना चाहिए कि वे एआई और साइबर हमलों से निपटने के लिए कितने तैयार हैं और उनके सुरक्षा तंत्र कितने मजबूत हैं।
  • छोटे वित्तीय संस्थानों और बैंकों द्वारा साइबर सुरक्षा में कम निवेश किए जाने से जुड़े जोखिमों और ग्राहकों के पैसों की सुरक्षा पर भी चिंता व्यक्त की गई है।

विषय

साइबर सुरक्षाएआई एजेंट अटैकक्राफ्टी फाल्कनcert.in एडवाइजरीबैंकिंग सिस्टमएपीआई सुरक्षा

आप क्या सीखेंगे

  • cert.in ने 'क्राफ्टी फाल्कन' नामक एआई एजेंट अटैक्स को लेकर बैंकों और वित्तीय संस्थानों को अर्जेंट एडवाइजरी जारी की है।
  • एआई आधारित हमलों में सूत्रधार को बार-बार निर्देश देने की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि एआई एजेंट खुद एपीआई की कमजोरियों का पता लगाकर ट्रांजैक्शन सिस्टम को प्रभावित कर सकते हैं।
  • बैंकों को अपनी सभी पेमेंट एपीआई की इन्वेंट्री बनाने और किसी भी हमले की स्थिति में 6 घंटे के भीतर आरबीआई को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • ग्राहकों को जागरूक होकर बैंकों से उनकी साइबर सुरक्षा तैयारियों और एआई हमलों से बचाव के उपायों पर सवाल करने चाहिए।

प्रश्न और उत्तर

cert.in ने हाल ही में किस प्रकार के हमलों को लेकर एडवाइजरी जारी ਕੀਤੀ है?

cert.in ने 'क्राफ्टी फाल्कन' नामक एआई एजेंट अटैक्स (मलेशियस एआई एजेंट हमलों) को लेकर एडवाइजरी जारी की है।

एआई आधारित साइबर हमलों में एपीआई (API) की क्या भूमिका होती है?

हमलावर एआई एजेंट पेमेंट एपीआई की कमजोरियों का पता लगाकर और उनका दुरुपयोग करके रियल-टाइम ट्रांजैक्शन सिस्टम और बैंक के पैसों को निशाना बना सकते हैं।

साइबर हमले की स्थिति में बैंकों को क्या कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं?

बैंकों को अपनी पेमेंट एपीआई की इन्वेंट्री बनाने, उनकी सुरक्षा का ऑडिट करने और हमला होने पर 6 घंटे के भीतर आरबीआई को सूचित करने के लिए कहा गया है।

वीडियो का ट्रांसक्रिप्ट

उपलब्ध कैप्शन का पाठ; इसमें त्रुटियाँ हो सकती हैं।

नमस्कार, डबल चेक में आपका स्वागत है। मैं हूं संकेत उपाध्याय। हमारे पिछले दो एपिसोड राहुल मिश्रा के साथ जो आपने देखे, उनको आपने खूब सारा स्नेह दिया, खूब सारा प्यार दिया। उसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आज एक और एपिसोड लेकर के आए हैं जिसमें हम टैक्स से संबंधित बात करेंगे। लेकिन क्योंकि तकनीक हम लोगों के जीवन का इतना अहम हिस्सा बन चुकी है, आप यह समझ लीजिए कि उससे उसके जो बुरे असर हैं, वह भी हमारे जीवन के हिस्सा बन चुके हैं। और अब cert.in यानी कि भारत सरकार की एक एजेंसी जो यह बताती है कि भाई फलानी वेबसाइट में यह हो रहा है या डिमकाने तकनीक में यह हो रहा है, उसकी तरफ से एक हिदायत आई है कि सचेत हो जाओ। एआई का दुरुपयोग करके बैंक के वेबसाइट्स में घुस करके क्या लोग आपके बैंक के खाते तक पहुंच जाएंगे और क्या उस तरीके से गड़बड़ियां होंगी? यह बहुत गंभीर मामला है। क्योंकि आप घर में पैसा नहीं रखते यह सोच के कि कहीं चोरी ना चला जाए, तो बैंक में रख लेकिन बैंक में एआई का इस्तेमाल करके अगर कोई खाते में डाका डाल दे तो फिर तब क्या होगा? इस चीज को आसान भाषा में कैसे समझा जाए और सबसे बड़ी बात, मकसद यहां डराना नहीं, चेताना है और इससे समाधान क्या है, उस समाधान पर भी बात करेंगे इस कार्यक्रम में। राहुल मिश्रा, आपका बहुत-बहुत स्वागत। नमस्कार संकेत जी, बहुत-बहुत धन्यवाद और आपके दर्शकों को बहुत-बहुत नमस्कार। सबसे पहले तो मैं चाहूंगा कि आप दर्शकों को यह समझाएं कि यह cert.in ने क्या कहा है, नई बात क्या है इसमें और क्या बोला गया है? जी संकेत जी, देखिए भारत सरकार ने हाल ही में एक I4C मतलब द इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर नामक एक संस्था बना के रखी है। जिसका काम है नजर रखना। जितने भी साइबर अपराध हो सकते हैं, आजकल जिनकी संख्या बहुत बढ़ गई है। तो अब तीन ये एडवाइजरी आती रहती हैं सरकार की तरफ से। मैं आपको इनका लिंक शेयर कर दूंगा जिससे आपको समझ में आएगा। तो अभी तीन एडवाइजरी 2 अक्टूबर में आई थी और फिर एक अर्जेंट में एडवाइजरी आई 4 नवंबर को जब 1 नवंबर को एक स्पंदन स्फूर्ति बैंक में 7.8 करोड़ के अनऑथराइज्ड ट्रांजैक्शंस हो गए जिसकी वजह से सिस्टम बंद करना पड़ा। तो एक अर्जेंट एडवाइजरी आई है जो ये कहती है कि मलेशियस ऐक्टर एआई एजेंट अटैक्स जिनको ये एडवाइजरी एक डेजिग्नेशन देती है क्राफ्टी फाल्कन कहती है उनको कि क्राफ्टी फाल्कन अटैक से बचने के लिए कुछ गाइडलाइंस इन्होंने बैंक्स को और खाली बैंक ही नहीं जितने जो मतलब कुछ फॉर्मल बैंक्स हैं, कुछ नॉन फॉर्मल एक्टर्स हैं। कोई भी संस्था जो डिजिटल रूप में रुपया पैसा टच करती है उसको ये एडवाइजरी गई है। अब मैं आपसे ये जानना चाहूंगा कि ये एडवाइजरी क्या कहती है? किस तरीके से सचेत करती है और एडवाइजरी से पहले क्या हो रहा था? क्या इसकी जानकारी हम लोगों के पास है? मतलब ये एडवाइजरी लेकर के एक बैंक क्या कर लेगा? देखिए एडवाइजरी का काम बैंक्स को चेताना है। बैंक हो या कोई भी नॉन बैंकिंग इंस्टीट्यूशन हो उनको चेतावनी देना है कि आप देखिए इस तरह के अटैक हैं और आप इनसे सचेत रहिए। तो अगर हम ये कहें आप देखिए कि ये जो एडवाइजरी आई हैं 9 अक्टूबर को आई थी, 15 अक्टूबर को आई थी। फिर 3 नवंबर और 4 नवंबर को लगातार आ रही हैं। मतलब आप ये समझिए सरकार इसकी अहमियत समझिए। सरकार कितनी ज्यादा अहमियत दे रही इस मामले को। अब अगर आप ये देखें कि क्या नया बता रहे हैं ये बैंक्स को तो ऐसा मत समझिए कि बैंक्स को कुछ नया बताया जा रहा है। लेकिन जिस तरह से अटैक हो रहे हैं आपको मैं एक उदाहरण देता हूं चोरी वाला जैसा हमने पिछली बार बात करी थी जहां हमने ताले की बात की थी। तो आप समझिए अब तक ऐसा होता था कि चोरों के पास, हैकर्स के पास पहले भी कुछ प्रोग्रामिंग और कुछ कंप्यूटर वाले अटैक्स के माध्यम थे। लेकिन एक सूत्रधार हुआ करता था। एक इंसान है जो सूत्रधार है जो कहता है जाओ देखो कौन सा ताला कमजोर है। अब उसके बाद फिर वो जो जिसको भेजा वो जा के वहां रुक जाएगा अच्छा ये वाला कमजोर है अब बताओ क्या करें। फिर उसके बाद वो कहेंगे अच्छा जाओ अब देखो कहीं अंदर और कोई दरवाजा खुला है। तो फिर वो आ के बताएगा हां ये वाला खुला है। अब उसके बाद फिर तो आप समझ रहे हैं बात तो सूत्रधार के पास हमेशा जो भी जो मैलिशियस इंटेंट वाला प्रोग्राम रन करता है वो वापस आ के फिर से पूछता था। तो इस वजह से अगर पहली ब्रीच हुई तो बैंक्स को इंस्टिट्यूट को पता चल गया कि भाई हम पे अटैक हो रहा है। उन्होंने सारे रास्ते बंद कर दिए कि भाई ये भागने ना पाए या जो भी है हमारा कुछ गड़बड़ ना हो पाए। लेकिन अब क्या है आप समझिए अब ऐसा हो गया है कि ये सूत्रधार जो है एक इंस्ट्रक्शन देता है अपनी पूरी टीम खड़ी कर देता है जाओ उनका इंस्ट्रक्शन ये है जाओ तिजोरी खाली कर दो। अब उसके बाद ये सारे के सारे जो हैं दल-बल बना के निकल पड़े। अब सूत्रधार को बीच में आने की जरूरत नहीं है और इतनी जल्दी ये सारे अटैक हो जाएंगे कि पहला वाला समझिए आप उसने गया उसने उसने स्काउट कर लिया कि कहां कौन सा ताला कमजोर है। उसके बाद दूसरा उसने देखा कि कहां कौन सी कमजोर चीज है। हो सकता है अब इसमें जैसा कि एडवाइजरी में बताया गया है एपीआई एक चीज होती है एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस बोलते हैं उसको। एपीआई की वीकनेस के ऊपर ये एडवाइजरी कहती है ध्यान देने के लिए। तो अब इसमें क्या होता है कि पेमेंट है। अब आप समझिए कि आपको रियल टाइम में पेमेंट के लिए आईएमपीएस होता है, एनईएफटी होता है। तो इससे इस सब के लिए अंदर बैंक के अंदर एपीआईज होती हैं जो कि अह इधर से उधर रियल टाइम में पैसा ट्रांसफर करती हैं। तो अब जैसे ये मैंने कहा ना जो पहला एजेंट है जिसने देखा कि कहां कौन सा ताला कमजोर है। उसने देखी कौन सी एपीआई वीक है। अब उसके बाद वो अंदर गया और अब अगले एजेंट को उसने बोला कि भाई हमें पता चल गया आप जाओ यहां पे अटैक करो। फिर उसके बाद एक हो सकता है मनी लॉन्ड्रिंग के लिए एजेंट हो जो कि करोड़ों रुपया निकाले और उसके छोटे-छोटे टुकड़े करके म्यूल अकाउंट्स में डाल दे। म्यूल अकाउंट मतलब आप बहुतेरे अकाउंट होंगे जिनके पास छोटा पैसा कम पैसा रहता है। सभी के पास आज आज की डेट में बैंक अकाउंट है भारत में। तो कम मात्रा में थोड़ा-थोड़ा थोड़ा पैसा डाल के अब उसके बाद फिर एक एजेंट और होगा जो कि पीछे से सफाई करेगा, सबूत मिटाएगा। आप समझ रहे हैं कि जैसे पता चल गया मान लीजिए ये ₹10 करोड़ गायब हो गया यहां से और ये 5 या 15 अकाउंट में गया। अब यहां पीछे से वो सफाई करते हुए चल रहा है ताकि अब कोई अगर इसका इन्वेस्टिगेशन करने आए तो ढूंढ ना पाए, पता ना कर पाए और अब जब एक बार ये मनी लॉन्ड्रिंग की ये स्टेप्स होती हैं कि पैसा जो है किसी तरह से मिला लिया जाता है। क्रिमिनल प्रोसीड्स का पैसा वापस इकोनॉमी में सफेद करके बना लिया जाता है। तो अब आप ये समझ रहे हैं सूत्रधार को इसकी कोई जरूरत नहीं है। अटैक हो गया। सारे एजेंट्स आए। इंस्ट्रक्शन क्या था? तिजोरी खाली कर दो। अब वो आ के बस ये कहेंगे हो गई, काम हो गया। तो ये खतरा है। मैं अब देखिए ऐसा नहीं है ये हो रहा है। लेकिन ये जो खतरा है इसी तरह के खतरे से ये एडवाइजरी आगाह कर रही है बैंक्स को और नॉन बैंकिंग प्लेयर्स को कोई भी संस्था जो पैसा टच करती है किसी भी रूप में उनको बता रही है कि क्राफ्टी फाल्कन अटैक हो सकता है आप पे। आप इसके लिए सचेत रहिए। राहुल जितना मुझे समझ में आया और दर्शकों आप लोग ये जान लीजिए, राहुल मुझे करेक्ट भी कर देंगे अगर मेरी अंडरस्टैंडिंग गलत होगी। जितना उन्होंने समझाया है मैं तो बहुत ही अचंभित भी हूं, थोड़ा सा डरा हुआ भी हूं क्योंकि जब वो कहते हैं कि जो सूत्रधार, सूत्रधार मतलब एक ऐसा इंसान जिसने ये सोचा कि मुझे कुछ गड़बड़ करना है। अब उस इंसान ने एआई के माध्यम से जो एआई के सुपर कंप्यूटर्स हैं, उनके अलग-अलग एजेंट्स होते हैं। इन एजेंट्स को तैयार किया और खूब सारे एजेंट्स को एक साथ तैयार किया। किसी एक एजेंट को ये जिम्मेदारी दी कि जाइए आप ये पता कीजिए कि किसके अकाउंट में घुसा जा सकता है आसानी से। दूसरे एजेंट को ये जिम्मेदारी दी कि जैसे ही ये पता हो जाए तो तुरंत जाना और डाका डाल देना। तीसरे को बोला कि तुम सबूत मिटाते हुए चलना। और ये सारा काम कंप्यूटर आपस में एक दूसरे से बात करके कर रहे हैं और जिसने ये सब आदेश दिए हैं वो तो कहीं सीन में ही नहीं है। और आप करते रहिए जांच। अब अगर ये चीज देखिए थ्योरेटिकली ये पॉसिबल है। और अगर ये इस तरीके का साइबर अटैक आपके बैंक अकाउंट पर पड़ने लगेगा तो फिर ये बहुत खतरे की बात है। क्योंकि आप ले के राहुल बैठे रहे अपना पिन, अपना कोड और अपना ये सारी चीजें ये तो आपकी एब्सेंस में पीछे से ही हो गया। तो ऐसे में मेरा अगला सवाल आप से जी राहुल। आप कुछ कहना चाहते हैं? एक चीज यहां कहना चाहूंगा संकेत जी ये एडवाइजरी किसी भी व्यक्ति विशेष का पैसा छिन जाने के बारे में नहीं कहती है। पैसे उस बैंक का अपना पैसा होता है या पैसा एक ही जगह रहता है। पेमेंट एपीआई इसका दुरुपयोग करके पैसा इधर-उधर चला जाए इसके बारे में एडवाइजरी आगाह करती है। एडवाइजरी में कहीं भी ऐसा नहीं लगता है कि किसी व्यक्ति विशेष का खाता जो है वो अटैक है लेकिन यह चिंता की बात है। यह हमें बैंकों से और सरकार से पूछना चाहिए इसके बारे में। यह इंपॉर्टेंट बात बोली राहुल ने लेकिन देखिए संदर्भ आप समझिए। बैंक के पास जो पैसा है वह पैसा उसकी अपनी कमाई उसकी अपनी कमाई कहां से आई जो उसने लोन दिए लोन पर पैसे लोन उसने किस पैसे दिए जो उनके खाता धारक हैं उनके पैसे यही तो बैंक का पूरा मॉडल है। कि बहुत सारे ग्राहक होंगे वह अपना पैसा लगाएंगे उस पैसे को वह ब्याज पर देंगे और ब्याज कमाएंगे और फिर वह सारी चीजें तो भले ही डायरेक्टली आपके अकाउंट से बैंक का पैसा ना चुराया जा रहा हो लेकिन आप घूम फिर के समझिए यह बैंकिंग सिस्टम से अगर पैसा जाएगा तो वो आपको भी प्रभावित करता है। बिल्कुल सही बात है संकेत जी यह जो आप कह रहे हैं एकदम सही बात है और इसके बारे में हमें पूछना चाहिए। हमें एक उपभोक्ता जागरूक उपभोक्ता होते हुए बैंक से पूछना चाहिए कि अगर ऐसा हो जाता है तो हमारा पैसा कितना खतरे में है। अगर ऐसी कोई चूक होती है आपसे तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? अगर आपका बैंक बैठ जाता है किसी साइबर अटैक की वजह से तो क्या हमारा पैसा सुरक्षित है? यह सारी चीजें हमें बैंक से पूछनी चाहिए और हमें आप पत्रकार हैं आपको आपके माध्यम से सरकार से भी यह सवाल पूछना चाहिए कि लोगों के मन में भी भय होगा कि हमारा पैसा हमारा मेहनत से कमाया पैसा सुरक्षित है या नहीं। जी राहुल तकनीक का इस्तेमाल किस तरीके से हो रहा है उसके बारे में बात कर रहे हैं और उन्होंने फैक्चुअल पोजीशन रख दी। मेरा बस यह जल्दी से दर्शकों को यह भी बता दूं भारत में अगर आप खाता धारक हैं तो पहले आपके बैंक में कितने भी पैसे हो उसकी बीमा ₹1 लाख हुआ करती थी। इसको सरकार ने बढ़ा करके ₹5 लाख किया है। लेकिन हमने इतिहास में ऐसी ऐसी कांड देखे हैं इस देश में जहां पर कुछ बैंक्स में कुछ लोगों ने फ्रॉड किया और उसका खामियाजा कैसे लोगों ने भुगता उसका प्रमाण यह है कि लिमिट्स बांध दी गई थीं कि आप एक ही हजार रुपये विड्रॉ कर सकते हैं। क्यों? क्योंकि अभी खातों की जांच चल रही है। तो आप यह मत सोचिए कि बैंक के साथ अगर कुछ होगा, कोई एआई के इस्तेमाल करके कुछ गड़बड़ कर देगा तो आपकी सेहत पर फर्क नहीं पड़ेगा और बैंक कहां से पैसे लाएगा भाई? तो ले दे के तो उसके बाद जब यह लिमिट्स लगेंगी, जब जांच के लिए यह लिमिट्स लगेंगी कि और लोग विड्रॉ ना कर लें तो यह सब आपके जीवन को डायरेक्टली इंपैक्ट करता है। अब आते हैं सॉल्यूशंस पर। तो अब आप एडिक्वेट मात्रा में चेतना जरूरी है। राहुल आपको बता रहे हैं राहुल जैसे आपने बताया एआई का इस्तेमाल सर्ट डॉट इन ने बैंकों को एडवाइजरी दी कि ध्यान रखे रहो, सिस्टम्स बना करके रखो। अब राहुल मैं आपसे जानना चाहता हूं कोई भी बैंक होता है वो केवाईसी, नो योर कस्टमर और दुनिया जहां के साइन हमसे तो हमारी जन्मपत्री लिखवा लेगा। लेकिन अब बतौर ग्राहक मैं अपने बैंक में जाकर के कैसे पूछूं कि आपके सिस्टम इतने सिक्योर हैं कि एआई का अटैक झेल सकते हैं या नहीं? एज अ ग्राहक मैं बैंक से क्या पूछूं टेक्निकल सवाल? जी बिल्कुल संकेत जी यह बिल्कुल सही सवाल है जो उपभोक्ताओं को बैंक से करना चाहिए और दो चीजें और मैं विशेष बताना चाहूंगा जो एडवाइजरी बैंक को कहती है जो कि इन सवालों में भी मैं कहूंगा कि हमें पूछना चाहिए। एक चीज पहली चीज यह है कि एडवाइजरी ने बैंक्स को कहा है कि आप अपने बैंक के अंदर जितने भी पेमेंट एपीआई हैं, उनकी आप एक इन्वेंटरी बनाइए, एक डेटाबेस बनाइए कि किस-किस माध्यम से पेमेंट हो सकता है। जैसा एपीआई मैंने कहा एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस एक तरीका है प्रोग्राम अंदर बैंक के अंदर कुछ जगहें होंगी जहां से जिस माध्यम से पैसा या एक एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट चला जाए। मैं बहुत ज्यादा टेक्निकल डिटेल में यहां नहीं जाना चाहता हूं ताकि लोग समझ सकें लेकिन आप कुछ यूं समझिए कि आपने इंटरनेट पे अपने बैंकिंग से लॉगइन किया। अब उसके बाद बैंक पहले आपको चेक करता है कि आप ही हैं। आपका पासवर्ड देखेंगे। हो सकता है आपके बायोमेट्रिक देखें, पिन देखें और उसके बाद जब आपने लॉगइन कर लिया और अब आप पेमेंट रिक्वेस्ट कर रहे हैं। कई प्रकार के चेक होंगे। आपके ग्रिड का कार्ड पूछेंगे। ग्रिड से नंबर पूछेंगे कार्ड के पीछे। हो सकता है पिन पूछें। हो सकता है ओटीपी आए। हो सकता है फोन कॉल भी आ जाए। लेकिन अब इतना सब चेक होने के बाद जब अंदर बैंक में कोई सर्वर है और तब वो कहता है इस एपीआई से कि ये इतना पैसा इस अकाउंट से दूसरे अकाउंट में भेजना है। तब ये जो एपीआई का सर्वर है, ये विश्वास करता है इस पे। आप समझिए कि पॉलिटिक्स में अगर हम उदाहरण लें तो मान लीजिए योगी जी के पास अगर उनके पीए जा के कुछ कहते हैं या कोई फाइल ले के जाते हैं तो उनको उस पर उन पर विश्वास है कि चेकिंग हो चुकी है पहले से। लेकिन अब अगर ये एपीआई इतनी सचेत नहीं है। खुली हुई है या हो सकता है कई बार होता है टेस्टिंग के लिए आपने कोई जो है इनसिक्योर एपीआई बना दी और बाद में उसे बंद करना भूल गए या कोई छोटी-मोटी बहुत पुरानी जो है अटैक सरफेस आपने खुली छोड़ दी है आपने जैसे कि उदाहरण के लिए बताऊं सीक्वल इंजेक्शन एक चीज होती है। मान लीजिए किसी बैंक ने शिकायत दर्ज करने के लिए एक पेज बना के रखा है और वहां पर कोई मालिश सेक्टर जाता है और वो कुछ ऐसा कह देता है कि अच्छा शिकायत तो जा के बैंक के डेटाबेस में ही सेव होगी ना जो आप फॉर्म में भर रहे हैं। उसमें उसने कुछ ऐसा कर लिया जो कि गुमराह करके अंदर इस एपीआई को कॉल करने लगे। मैं उदाहरण दे रहा हूं। जरूरी नहीं है ऐसा हो लेकिन इस सब तरह की चीजें हो सकती हैं। तो इसलिए एडवाइजरी कहती है कि आप एक इन्वेंटरी बनाइए पूरे जितनी भी आपके पास पेमेंट एपीआई हैं, उनकी सिक्योरिटी का ऑडिट करिए और दूसरी सबसे बड़ी चीज अगर अटैक होता है तो 6 घंटे के अंदर आरबीआई को सूचित करिए। यह जो दूसरी चीज है ना मुझे नहीं पता 6 घंटे में कैसे सूचित कर पाएंगे और इसके लिए हर बैंक को और हर बड़े फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन को सचेत रहना चाहिए और पब्लिकली बताना चाहिए। यह एडवाइजरी ऐसा कुछ नहीं कहती है कि आप कितने दिन में बताइए। ले बस यह कहती है कि कि आपको यह करना है। कितने दिन में कोई समय सीमा नहीं दी गई है। बस 6 घंटे का समय कहा गया है कि आप पे अटैक हुआ आप 6 घंटे में बताइए। 6 घंटे में आप रिस्पोंड करिए। सारी जो जो भी अटैकर की गतिविधियां हैं, वह समाप्त हो पाए। अब एक चीज और यहां पर है कि क्या इस एआई एजेंट ड्रिवन अटैक को इंसान रोक पाएंगे? हो सकता है कि जो स्टाफ बैठा हो वह कहीं अलग-अलग भारत के शहरों में हो। हो सकता है रात के समय अटैक हो। हो सकता है वह सो रहे हो। 10 लोगों को बात करनी हो। तो इसके लिए व्यापक बचाव की व्यवस्था जो है वह बैंकों को करनी पड़ेगी। तब आप अब आते हैं आपने जो कहा संकेत जी नो योर बैंक आप जो कह रहे हैं बहुत बहुत अच्छी बात है यह कि जो आप कह रहे हैं कि बैंक से हमको क्या पूछना चाहिए। पहली बात यह कि सबसे बड़ी बात इससे मुझे क्या फर्क पड़ता है। यही सबके अंदर मन में सवाल होगा ना बैंक अब ठीक है बैंक है आप यू नो जल जाए बैंक हमको कोई दिक्कत नहीं है जब तक हमारा पैसा सुरक्षित है। आम आदमी तो ऐसे ही सोचेगा ना भाई। दुनिया में बहुत समस्याएं हैं। लेकिन बैंक से हमें यह पूछना चाहिए कि जो गाइडलाइंस अभी आई हैं इनके लिए आप क्या कर रहे हैं। क्या आपके पास क्या आपके पास 6 घंटे के अंदर अटैक्स को आरबीआई को सूचित कर देने की कैपेसिटी है, कैपेबिलिटी है। तीसरी चीज अगर आप पे अटैक होता है और मान लीजिए आपकी फाइनेंशियल स्थिति खराब हो जाती है पैसे के लॉस से तो मेरे अकाउंट पे कितना असर पड़ेगा इसकी जवाबदेही इसकी लायबिलिटी कितनी है क्या आप अपनी लायबिलिटी लिमिट कर लेंगे जैसा आपने बताया ₹1 लाख मुझे इसकी जानकारी नहीं थी लेकिन क्लियरली ये बताना चाहिए और साथ ही साथ चूंकि इस तरह का अटैक अब संभव है तो सरकार को भी और हमें उपभोक्ता की तरह बचाने के लिए और हमारे मन को शांत करने के लिए कुछ बताना चाहिए। बहुत इंपॉर्टेंट बात राहुल अब मैं एक आखिरी सवाल आपसे और पूछना चाहता हूं देखिए जो बड़े बैंक होते हैं उसमें ये उम्मीद की जा सकती है मैं सिर्फ उम्मीद शब्द का प्रयोग कर सकता हूं क्योंकि अटैक तो कभी भी होगा अब आपकी तैयारी किस तरीके से है उस पर डिपेंड करता है। बड़ी फौज जो होती है उसके पास बड़े असले है बड़ा सब कुछ तो बड़ी तैयारी वैसे ही जो बड़े बैंक है जैसे कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया हो गया एचडीएफसी बैंक आईसीआईसीआई बैंक ये बड़े-बड़े बैंक है। हो सकता है कि इनका एआई अटैक रोकने की क्षमता इनके अंदर ज्यादा है इन्होंने उसमें निवेश ज्यादा किया लेकिन फिर इस देश में बहुत सारे छोटे-छोटे बैंक भी हैं जिनके पास इतने पैसे नहीं हैं जितने इन बड़े बैंकों के पास होंगे ना इतना मुनाफा है कुछ हो सकता है घाटे में चल रहे हो अगर ये बैंक उस तरीके से एआई अटैक को रोकने की तकनीक में निवेश ना कर रहे हो तो फिर ये तो अटैक के लिए जिसे कहा जाता है ना तो क्या ये एक चिंता है? बिल्कुल बिल्कुल बिल्कुल सही बात है। आज के युग में कोई भी बैंक या कोई भी बैंक ना भी हो छोटा इंस्टिट्यूट हो जो भी पब्लिक का पैसा किसी और का पैसा क्लाइंट का पैसा हैंडल कर रहा है। ऑनलाइन माध्यम से कर रहा है, तो बिना बचाव में और अटैक्स के बचाव में आईटी, साइबर अटैक और सारी जितनी भी सुरक्षाएं हैं उसके बिना वो एक्जिस्ट नहीं कर सकता है। ऐसा थोड़ी है कि आपने एक छोटा सा ऐप बना लिया, उसमें कोई अटैक कर रहा है, लुट गया तो लुट गया। बहुत लोगों लोगों की पूरे जीवन की बचत रिस्क पे है। अगर आप छोटी सी संस्था हैं, आपने अपनी लापरवाही या कुछ आईटी का बजट कम करने के लिए आपने सतर्कता नहीं बरती, आप बर्बाद हो गए। तो अब जिसने भी पैसा लगाया था आपके यहां इसकी भरपाई कौन करेगा? बिल्कुल ये ये जो आपने अभी कहा संकेत जी केवाईबी नो योर बैंक इसमें बिल्कुल हम सब को बैंकों से ये सवाल बिल्कुल करना चाहिए कि आप किस तरह से आप साइबर अटैक्स के लिए प्रिपेयर्ड हैं। अगर कोई किसी भी वजह से आपकी संस्था बंद हो जाती है तो हमारे पैसे की भरपाई कैसे होगी? क्या कोई लिमिट है? और बल्कि मैं ये भी कहूंगा कि एक जमाने में बैंक नेशनलाइज हुआ करते थे, जिस वक्त हर बैंक की जिम्मेदारी सरकार की होती है। तो बैंक को भी कुछ गारंटी देनी चाहिए जो कि एक वाजिब अमाउंट की हो कि और क्लियरली बताना चाहिए लोगों को कि मान लीजिए कुछ भी हो सकता है, ₹5 लाख तक का आपका धन अगर बैंक के बर्बाद होने की वजह से चला जाता है तो सरकार उसकी भरपाई करेगी। कोई भी सीमा हो सकती है, एक वाजिब सीमा हो, हो सकता है खाते के स्तर से सीमा हो, लेकिन क्या ऐसा कुछ है? मुझे जानकारी नहीं है इसकी। जी बिल्कुल ये जो केवाईबी [गला साफ़ करने की आवाज़] के तहत आपने कुछ चीजें बताई हैं, देखिए दर्शकों हम में से कोई भी एआई का मास्टर नहीं है। ठीक है, लेकिन इस बदलते हुए युग में प्रयास जरूर कर रहे हैं कि अपने आप को जागरूक रखें और सचेत हो जाएं और अगर संबंधित पैसा आप बैंक में है आपके बैंक में तो अगली बार जब आप बैंक की ब्रांच में ब्रांच मैनेजर या फिर टेलर मशीन पर जो है वो आपसे पूछे और क्या हालचाल तो चार सवाल भी लेकर के जाइएगा। सिर्फ उनकी चाय या कॉफी पी करके मत चले आइएगा। पूछिएगा उनसे कि एआई हमले से बचने के लिए क्या कर रहा है तुम्हारा बैंक? ये जो राहुल मिश्रा जी ने बताई दो तीन चीजें आपने एपीआई को कैसे सिक्योर किया है? आप कैसे सुनिश्चित करेंगे कि आईटी के बजट में आपने कटौती नहीं कर दी है जिस चक्कर में आपका पैसा लुट जाएगा। क्योंकि उसके बाद तो फिर आप तो अपना सब मुंह लटका करके बैठ जाएंगे। जीवन भर की कमाई किसकी गई? तो ऐसे में ये जो एडवाइजरी है cert.in यानी कि भारत सरकार की इस एडवाइजरी को एडवाइजरी मात्र समझ करके भूल मत जाइए दोस्तों। ये सवाल आपको अपने एडवाइजरी जरूर बैंक के लिए हो लेकिन ये आपको भी सीधा सीधे प्रभावित करती है। राहुल मिश्रा बहुत-बहुत धन्यवाद आपका वक्त देने के लिए। एक जरूरी मुद्दा है उस पर कुछ जरूरी तकनीकी बातें आपने रखी हमेशा की तरह। दर्शकों इजाजत दें फिर मिलेंगे किसी और जरूरी एपिसोड के साथ जहां मकसद डराना नहीं चेताना होगा और साथ में समाधान की भी बात होगी। बहुत-बहुत धन्यवाद। नमस्कार। नमस्कार संकेत जी बहुत-बहुत धन्यवाद। [संगीत]

Assistir ao vídeo original no YouTube

Assuntos: Agentes de IA. Publicado no YouTube em 2026-11-09.

Seleção automática por assunto e idioma. O vídeo pertence ao canal de origem.

Comentários

Postagens mais visitadas deste blog

How to build a JARVIS AI Voice Agent for FREE | Full Livekit Tutorial (2026)

How Does AI Actually Work? 🤖 | AI, Machine Learning & Generative AI Explained