How to Make 2D Animation Video in Claude Ai | Claude Ai Se Animation Video Kaise Banaye
Publicado em
Vídeo em Hindi, publicado pelo canal Ka Production.
इस सामग्री के बारे में: नीचे दिया गया सारांश, मुख्य बिंदु और विषय वीडियो की ट्रांसक्रिप्ट से स्वचालित रूप से तैयार किए गए हैं। वे वीडियो में प्रस्तुत सामग्री, राय, दावों और भविष्यवाणियों को दर्शाते हैं और IA Dots की ओर से किसी समर्थन, सत्यापन या तथ्य-जांच का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।
वीडियो सारांश
वीडियो में क्लाउड एआई (Claude AI) और कार्टेशिया एआई (Cartesia AI) का उपयोग करके बिल्कुल मुफ्त में स्टिकमैन (Stickman) वीडियो बनाने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया है। इसमें प्रॉम्प्ट देने, स्क्रिप्ट तैयार करने, कार्टेशिया से वॉइस जनरेट करने और अंत में वीडियो प्राप्त करने के चरणों का विवरण दिया गया है।
मुख्य बिंदु
- क्लाउड एआई ऐप को प्ले स्टोर से इंस्टॉल करके ओपन करना।
- डिस्क्रिप्शन में दिए गए मास्टर प्रॉम्प्ट को क्लाउड एआई में पेस्ट करना और टॉपिक तथा ड्यूरेशन सेट करना।
- क्लाउड एआई द्वारा तैयार की गई स्क्रिप्ट और डायलॉग्स को प्राप्त करना।
- कार्टेशिया एआई का उपयोग करके टेक्स्ट को हिंदी वॉइस में बदलना और ऑडियो डाउनलोड करना।
- क्लाउड एआई में नया प्रोजेक्ट बनाकर स्क्रिप्ट और जनरेट किया गया ऑडियो अपलोड करना।
- क्लाउड एआई से फाइनल स्टिकमैन वीडियो जनरेट होने के बाद उसे डाउनलोड करना।
विषय
क्लाउड एआईस्टिकमैन वीडियोकार्टेशिया एआईवीडियो जेनरेशनमास्टर प्रॉम्प्टटेक्स्ट टू स्पीच
आप क्या सीखेंगे
- क्लाउड एआई की मदद से बिना किसी पेड सब्सक्रिप्शन के स्टिकमैन वीडियो बनाए जा सकते हैं।
- मास्टर प्रॉम्प्ट में टॉपिक और ड्यूरेशन बदलकर मनपसंद कहानी की स्क्रिप्ट तैयार की जा सकती है।
- कार्टेशिया एआई टूल का उपयोग करके वीडियो के लिए हिंदी में वॉइस या ऑडियो जनरेट किया जा सकता है।
- क्लाउड एआई में स्क्रिप्ट और ऑडियो दोनों को एक साथ इनपुट देकर फाइनल वीडियो जनरेट किया जा सकता है।
प्रश्न और उत्तर
स्टिकमैन वीडियो बनाने के लिए मुख्य रूप से किस एआई टूल का उपयोग किया जाता है?
क्लाउड एआई (Claude AI) का उपयोग किया जाता है।
वॉइस या ऑडियो जनरेट करने के लिए किस वेबसाइट या टूल का उपयोग किया गया है?
कार्टेशिया एआई (Cartesia AI) का उपयोग किया गया है।
वीडियो जनरेट होने में लगभग कितना समय लगता है?
लगभग 10 से 15 मिनट का समय लगता है।
वीडियो का ट्रांसक्रिप्ट
उपलब्ध कैप्शन का पाठ; इसमें त्रुटियाँ हो सकती हैं।
हेलो एवरीवन, कैसे हो आप लोग? तो अभी जो आप स्क्रीन पर स्टिक मैंने वीडियो देख पा रहे हो, इस तरीके का वीडियो आप भी बिल्कुल ही फ्री में क्लाउड एआई से जनरेट करवा सकते हो। मतलब कि अब आपको इस तरीके के वीडियो बनाने के लिए कोई दूसरा सॉफ्टवेयर को यूज़ नहीं करना पड़ेगा, पेड सब्सक्रिप्शन नहीं लेना पड़ेगा। सिर्फ आप क्लाउड एआई में प्रॉम्प्ट्स दोगे और इस तरीके का वीडियो बन के रेडी हो जाएगा। तो कैसे क्या करना है, सारा कुछ बिल्कुल डिटेल में बताने वाला हूं। सो चलिए वीडियो स्टार्ट करते हैं। सो फनी स्टिक मैंने वीडियो बनाने के लिए सबसे पहले आपको जस्ट Play Store से जस्ट ये जो क्लाउड एआई है, इसको इंस्टॉल कर लेना है अगर पहले से इंस्टॉल्ड नहीं है। उसके बाद आप इसको ओपन करना, कुछ इस तरीके का इंटरफेस आएगा। अब यहां पे आपको जस्ट एक मास्टर प्रॉम्प्ट को ऐड करना है, जो कि मैंने डिस्क्रिप्शन बॉक्स में दे दिया है। ठीक है, मैं भी उस मास्टर प्रॉम्प्ट को यहां पे सिंपल सा कॉपी कर लेता हूं। ओके? तो डिस्क्रिप्शन बॉक्स से ये जो मास्टर प्रॉम्प्ट है, इसको आप यहां पे कॉपी कर लो और ये जो क्लाउड एआई है, इसमें पेस्ट कर दो। ओके? पेस्ट करने के बाद इसमें कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। सिर्फ आपको दो चीज करना है। ये जो ड्यूरेशन है और यहां पे ये जो टॉपिक है, उसको आपको चेंज करना है। जिस भी टॉपिक के ऊपर आप बनाना चाहते हो, आप यहां लिख दो। ड्यूरेशन आप 10 सेकंड रखना चाहते हो, 20 सेकंड रखना चाहते हो, वो आप यहां पे डिसाइड करके लिख दो। ठीक है? तो मैंने यहां ड्यूरेशन 30 सेकंड रख दिया एंड ये जो टॉपिक होगा, वो मैंने एक यहां पे सिंपल सा लिख के रखा हुआ है, जिसमें कि मैंने ऐसा सीन बनाया है कि बनिया और बिजनेसमैन है इसमें। ठीक है? बनिया जो है, वो बिजनेसमैन को खून देता है। देन बिजनेसमैन बनिया को जो है ना, वो गिफ्ट के रूप में जस्ट BMW देता है। एक साल के बाद बिजनेसमैन को फिर से खून की जरूरत पड़ता है, तो जो बनिया होता है, वो जस्ट फिर से बिजनेसमैन को खून देता है। लेकिन इस बार बिजनेसमैन जो है ना, बनिया को सिर्फ लड्डू देता है। तो बनिया जो है, वो शॉक्ड हो जाता है और वो बनिया बोलता है, सिर्फ लड्डू। देन बिजनेसमैन जो है, वो बोलता है, हां, इस बार मेरे अंदर बनिया का खून है ना, इसीलिए लड्डू। ठीक है तो देख पा रहे हो काफी एक फनी टाइप का चीज ये है सो मैंने यहां पे ये लिख के रखा हूं। इसी को जस्ट कॉपी करके इसको मैं यहां पे पेस्ट कर देता हूं। ठीक है इसी तरीके से आपको भी करना है और सेंड कर देना है। जैसे आप सेंड करोगे ये जो जस्ट आपका क्लाउड एआई है वो यहां पे पूरा चीजों को बिल्कुल प्रॉपर्ली लिख देगा। सबसे पहले जो टाइटल वो आप यहां पे देख सकते हो लिख के इसने दे दिया। फिर फॉर्मेट 9:16 रहेगा, मिनिमलिस्टिक रहेगा। ये सब चीजें इसने यहां पे लिख के दे दिया। देन जो कैरेक्टर्स इसमें रहेंगे उन कैरेक्टर्स को यहां पे जस्ट इसने लिख के दे दिया है। ठीक है। उसके बाद यहां पे जो इसने डायलॉग वगैरह सब कुछ कर दिया है। जैसे कि ये जो डायलॉग है जो बनिया है वो बोल रहा है सेठ जी घबराइए मत मेरा खून हाजिर है। ठीक है ये चीज हो गया। सेठ जो है वो फिर बोलते हैं लाला तूने मेरी जान बचा ली। ठीक है मतलब कि जस्ट बनिया को बोलता है कि तुमने मेरी जान बचा ली। फिर उसके बाद यहां पे जो डायलॉग है उसमें ये लिखा हुआ है। सेठ फिर बोलते हैं कि ये ले BMW तेरा एहसान का सामान छोड़ दिया कुछ ऐसा करके। ठीक है। फिर जो नेक्स्ट सीन है उसमें जस्ट यहां पे सेठ ये बोलता है कि जब वो फिर से उसको खून ले लेता है तब ये बोलता है ये लो लाला लड्डू। बनिया बोलता है सिर्फ लड्डू BMW कहां है? ठीक है तो फिर फिफ्थ सीन में जस्ट यहां पे सेठ बोलते हैं मतलब कि बिजनेसमैन इस बार मेरे अंदर बनिया का खून है। ठीक है तो ये जस्ट यहां पे हंसी के साथ ये खत्म हो रहा है। कुछ ऐसा जो हमारा सीन है उसका इसने बिल्कुल प्रॉपर एक स्क्रिप्टिंग कर दिया। ठीक है कैरेक्टर वगैरह डिस्क्राइब कर दिया। यहां पे जो सीन होंगे उसका विजुअल वगैरह क्या होगा, कैमरा क्या होगा सभी चीजों को इसने प्रॉपर्ली यहां पे डिस्क्राइब कर दिया। मतलब कि एक प्रॉपर स्क्रिप्ट बन गया हमारे पास। ओके। नाउ ये जो हमारा स्क्रिप्ट यहां पे बन के रेडी हुआ है इसमें जितना भी डायलॉग है ना उसको आपको अलग से लिखवा लेना होगा। तो अब आप यहां पे ये लिखो कि सिर्फ डायलॉग अलग से लिख के दे दो। तो ये जस्ट यहां पे डायलॉग को दे दिया है लेकिन मुझे जो है ना सिर्फ डायलॉग चाहिए। इसमें ना सीन चाहिए, ना नाम चाहिए। सब हटाओ सिर्फ डायलॉग चाहिए। ये आप यहां पे लिख के दे दो। मतलब कि हमें सिर्फ डायलॉग को निकलवाना है। ठीक है ये देख सकते हो डायलॉग आ गया। बट स्टिल इसमें जो वो सेठ बनिया ये सब लिखा हुआ है तो मैं यहां पे जस्ट सेठ बनिया इनको भी हटाने बोल देता हूं। ठीक है। हां अब आप देख सकते हो सिर्फ हमारे पास यहां पे डायलॉग आ चुका है। ओके अब ये जो डायलॉग है ना इसको आपको कॉपी करना है। देखो डायलॉग को हमने यहां पे अलग इसीलिए करवा लिया क्योंकि ये जो जस्ट हमारा क्लाउड एआई है वो ऑडियो अच्छे से जनरेट नहीं कर पाता है। इसके लिए हमें जस्ट बाहर से ऑडियो जनरेट ही करवाना पड़ेगा। उसके लिए भी मैं आपको एक फ्री सोर्स बताता हूं। आप Chrome ब्राउज़र ओपन कर लो। ठीक है एंड यहां पे सर्च के ऊपर आ के जस्ट आप ये सर्च करो कार्टेशिया एआई। ओके सर्च करोगे जस्ट आपको यहां पे स्टार्टिंग में ये कार्टेशिया एआई मिल जाएगा। इसके ऊपर क्लिक करके इसमें आप एंटर हो जाना। देन उसके बाद यहां पे जस्ट आप ट्राई के ऊपर क्लिक करना। ठीक है क्लिक करोगे तो जस्ट ये ओपन हो जाएगा। फिर यहां पे ये जो टेक्स्ट टू स्पीच का ऑप्शन दिख रहा है इसके ऊपर आप जस्ट क्लिक कर देना और अभी जो आपने कॉपी किया है उसको यहां पेस्ट करना। पेस्ट करने के बाद यहां पे जस्ट आप क्लिक कर सकते हो। ओके मैं इसकी बात कर रहा हूं। इसके ऊपर आप क्लिक करोगे तो आपको यहां लैंग्वेज का ऑप्शन दिखे का लैंग्वेज में जाना एंड हिंदी को चूज करने के बाद जो भी करैक्टर सही लगे उसको सेलेक्ट कर लेना और जनरेट के ऊपर क्लिक कर देना। आपका जो वॉइस होगा उसको ये जनरेट करके दे देगा। मैं यहां पे प्ले करके भी आपको सुना देता हूं। ठीक है। क्या मैं तुम्हें BMW देता हूं। एक साल बाद ये क्या बात हुई? ठीक है तो इसने यहां पे जनरेट कर दिया। अब इसको सेव करने के लिए डाउनलोड का ऑप्शन दिखे का इसके ऊपर क्लिक कर देना है ये सेव हो जाएगा। ओके तो इस तरीके से आपको कर लेना है। फिर उसके बाद जस्ट आपको क्लाउड में आ जाओ एंड इस बार जो है ना आप यहां पे एक नया प्रोजेक्ट बना लो। इसके ऊपर क्लिक करके एक नया प्रोजेक्ट बना लो। लेकिन उससे पहले अभी ये जो प्रीवियस वाला है इसमें आप आ के जस्ट यहां पे इसने जो पूरा स्क्रिप्ट रेडी करके दिया है उसको कॉपी कर लो। ठीक है। यहां पे कॉपी कर लिए अब नया प्रोजेक्ट आप बनाओ। ओके देन उसके बाद अभी जो आपने स्क्रिप्ट को कॉपी किया उसको यहां पे पेस्ट कर दो। ये पूरा पेस्ट हो गया। ठीक है। अब यहां पे जस्ट आपको ये जो प्लस का बटन दिख रहा है इसके ऊपर क्लिक करके फाइल के ऊपर आप क्लिक करना और यहां ये जो आपको थ्री डॉट दिख रहा है इसके ऊपर क्लिक करके आप डाउनलोड वाले सेक्शन में भी जा सकते हो, रीसेंट में भी जा सकते हो। रीसेंट सबसे इजी रहेगा, रीसेंट में जाओ। ये ऑडियो वाले ऑप्शन के ऊपर क्लिक कर लो। ठीक है, यहां क्लिक करोगे तो स्टार्टिंग में आपका ये ऑडियो आ जाएगा जो कि अभी आपने जनरेट ही करवाया है। ठीक है। तो इसको सेलेक्ट कर लेना। ऑडियो आपका यहां आ गया मतलब कि जो डायलॉग था, वो यहां आ गया, स्क्रिप्टिंग पूरा आ गया। अब सिर्फ आपको स्टार्टिंग में ये लिखना है कि वीडियो जनरेट करो। ये सिंपल सा आप लिख दो कि वीडियो जनरेट करो। मैंने ऑडियो एंड स्क्रिप्ट दे दिया है। ठीक है। फिर यहां सेंड कर दो। जैसे ही आप सेंड करोगे, जस्ट आपको वेट करना पड़ेगा और आपका ये वीडियो जनरेट करके दे देगा और देखो यहां पे वेट जो है ना, वो अच्छा खासा टाइम तक करना पड़ता है लिटरली। ठीक है। मतलब 10 से 15 मिनट आराम से वेट करना पड़ेगा तो इसलिए थोड़ा वेट कर लेना एंड उसके बाद ये जनरेट करके आपको यहां पे दे देगा आपका वीडियो। ठीक है। सो हमने यहां पे अच्छा खासा टाइम तक वेट कर लिया। उसके बाद हमारी ये वीडियो देख सकते हो, जनरेट हो गया है। अब इसके ऊपर क्लिक करके मैं इसका रिजल्ट आपको दिखा देता हूं। बढ़िया भाई, तुमने मुझे अपना खून देकर मेरी जान बचाई है। तुमने मुझे खून दिया, मैं तुम्हें BMW देता हूं। सच्ची, जय हो सेठ जी। एक साल बाद ये लो लाला लड्डू। सच्ची, सिर्फ लड्डू, BMW कहां है? पिछली बार मेरे अब बिजनेसमैन का खून था, अब बनिए का खून है इसलिए सिर्फ लड्डू। तो आप यहां पे देख सकते हो कि हमारा ये जो वीडियो है, वो बिल्कुल परफेक्टली बन गया है। स्टिक मैन कैरेक्टर है यहां पे, ठीक है। बैकग्राउंड वगैरह सिंपल है, सारा चीज बिल्कुल परफेक्ट है और जो यहां पे लिप्सिंग हुआ था मतलब कि आवाज जो भी था, वो भी बिल्कुल परफेक्टली ही था। तो बेसिकली हमारा ये वीडियो जो है, वो रेडी हो चुका है। अब इसको सेव करने के लिए डाउनलोड के ऊपर क्लिक कर लेना है, सेव हो जाएगा। देन उसके बाद आप यही सेम तरीके को फॉलो करके जितना चाहो उतना वीडियो जनरेट कर सकते हो। ठीक है। तो इस वीडियो में इतना ही। आई होप आपको सब कुछ समझ आ चुका है। मिलते हैं नेक्स्ट वाली वीडियो में। तब तक के लिए खुश रहो और खुशियां बांटते रहो।
Assistir ao vídeo original no YouTube
Assuntos: Assistente pessoal. Publicado no YouTube em 2026-11-13.
Seleção automática por assunto e idioma. O vídeo pertence ao canal de origem.
Comentários
Postar um comentário